एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election: पांच सितंबर को गुजरात आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रचार अभियान को दिखाएंगे हरी झंडी

Rahul Gandhi in Gujarat: राहुल गांधी 5 सितंबर को गुजरात का दौरा करेंगे. इस दौरान गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी अपनी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे.

Rahul Gandhi Gujarat Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांच सितंबर को गुजरात पहुंचकर राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करेंगे. बुधवार को यह जानकारी दी गई. कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और साल के अंत में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 15 सितंबर से पहले जारी कर दी जाएगी. राज्यसभा सदस्य वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ''गांधी पांच सितंबर को विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. वह यहां (अहमदाबाद) आएंगे और चुनावी तैयारियों से संबंधित व्यापक कार्यक्रमों में भाग लेंगे.''

भारत जोड़ो यात्रा से पहले गुजरात में होंगे राहुल गांधी
वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात में 90 दिन का चुनावी कार्यक्रम शुरू किया है. गांधी अपने नेतृत्व में सात सितंबर को शुरू होने वाली पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से दो दिन पहले गुजरात का दौरा करेंगे. गुजरात में कांग्रेस पार्टी लगभग तीन दशक से सत्ता से बाहर है और राज्य में बीजेपी का शासन है. वेणुगोपाल ने कहा, ''गांधी की पांच सितंबर की यात्रा गुजरात चुनाव अभियान की शुरुआत के सिलसिले में होगी. भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले वह महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि गुजरात का आशीर्वाद लेंगे.''

Vadodara News: वडोदरा में चोरी के संदिग्ध की पुलिस हिरासत में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा

कांग्रेस ने चुनाव तैयारियों को लेकर की बैठक
वेणुगोपाल कांग्रेस की चुनाव तैयारियों को लेकर राज्य के नेताओं के साथ एक बैठक में हिस्सा लेने आए थे. बैठक में वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और गुजरात प्रभारी व राजस्थान के विधायक रघु शर्मा भी शामिल थे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने पिछली बार 10 मई को गुजरात का दौरा किया था. उस दौरान उन्होंने दाहोद में एक आदिवासी रैली को संबोधित किया था.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Politics: गुजरात में सीएम अशोक गहलोत ने जनता से किए कई बड़े वादे, बोले- कांग्रेस सत्ता में आई तो मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget