एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: BJP को बड़ा झटका, पंचमहल से पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहान ने थामा कांग्रेस का हाथ

Gujarat Assembly Election 2022: पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहान को 2017 से ही BJP से नाखुश बताया जा रहा है, क्योंकि पार्टी ने उनकी इच्छा के विरुद्ध उनकी बहू सुमन को कलोल सीट से नामित किया था.

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात के पंचमहल निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहान (Former BJP MP Prabhat singh Chouhan) मंगलवार को पार्टी के महासचिव मोहन प्रकाश और राज्य के अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए. खेड़ा जिले के फागवेल से परिवर्तन यात्रा (Parivartan Sankalp Yatra) को हरी झंडी दिखाने से पहले वह पार्टी में शामिल हुए थे. पंचमहल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीतसिंह डाभी ने उम्मीद जताई कि चौहान के पार्टी में आने से कांग्रेस को कलोल विधानसभा सीट (Kalol assembly seat) फिर से हासिल करने में मदद मिलेगी, जिसे वह 1995 से बीजेपी (BJP) से हार रही है.

कई बार रहे हैं विधायक
चौहान की इलाके में क्षत्रिय जाति पर बहुत अच्छी पकड़ है और गोधरा विधानसभा क्षेत्र के कुछ इलाकों में भी उनका प्रभाव है. डाभी ने कहा, "उनके दोबारा प्रवेश से पार्टी को पंचमहल जिले में खोई जमीन हासिल करने में मदद मिलेगी." कभी कांग्रेस सदस्य रहे प्रभातसिंह चौहान 1980 और 1985 में कांग्रेस के चुनाव चिह्न् पर राज्य विधानसभा के लिए चुने गए थे. वह 1995 में बीजेपी में शामिल हो गए और 1995, 1998 और 2002 में कलोल निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए. वह 2009 और 2014 में पंचमहल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद बने.

क्या थी नाराजगी की वजह
पूर्व सांसद प्रभातसिंह चौहान को 2017 से ही बीजेपी से नाखुश बताया जा रहा है, क्योंकि पार्टी ने उनकी इच्छा के विरुद्ध उनकी बहू सुमन को कलोल सीट से नामित किया था. एक सूत्र ने कहा, "वह बीजेपी में असहज महसूस कर रहे थे, इसलिए कांग्रेस खेमे में लौट आए हैं." बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द ही हो सकता है. इस बीच बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने राज्य में अपने सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टियां लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं. आप पार्टी इसबार पहली बार चुनावी मैदान में है. कई बड़े नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं.

Parivartan Sankalp Yatra: गुजरात में आज से कांग्रेस शुरू करेगी ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’, कई बड़े नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
कच्छ: कबाड़ के बाड़े में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget