एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में PM मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं, अमरेली में बोले- फिर मिलेगा जनता का आशीर्वाद

PM Modi: नरेन्द्र मोदी गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में जनसभाएं कर रहे हैं. उन्होंने वेरावल, धोराजी और अमरेली में रैली की. मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. रविवार को उनके दौरे का दूसरा दिन है.

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने सबसे लोकप्रिय चेहरों - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनावी मैदान में उतार दिया है. रविवार को पीएम मोदी ने गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं कीं.

गुजरात के अमरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने हुंकार भरी. उन्होंने कहा कि गुजरात में एक बार फिर जीत होगी. पिछले 20 वर्ष में गुजरात में बदलाव आया है. गुजरात की एक नई छवि बनी है. गुजरात में उद्योग और रोजगार हैं.

किसानों के लिए भाजपा ने बहुत काम किया

पीएम ने कहा कि अमरेली की मालिक अमरेली की जनता है. किसानों की बेहतरी के लिए भाजपा सरकार ने अमरेली में बहुत काम किया है. गुजरात में खेती-किसानी और सिंचाई की सुविधा के लिए बहुत काम हुआ. ज्योति ग्राम योजना के तहत बहुत काम हुआ. हमारी मेहनत का परिणाम है कि गुजरात में जो कृषि विकास दर माइनस में थी, वह आज दहाई अंक में पहुंच गई है. 

अमरेली में घर जैसा एहसास

मोदी ने अमरेली में जनसभा में कहा कि ऐसा लगता है जैसे घर आ गया हूं. जीवराज मेहता मुख्यमंत्री थे जो अमरेली के थे, लेकिन ये मोदी मुख्यमंत्री था जो अमरेली का था. अमरेली जिला समुद्री व्यापार का एक हलचल भरा केंद्र बनने जा रहा है जो इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा. साथ ही यहां के स्थायी लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देश भर के किसानों के खातों में अब तक सवा दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा हो चुकी है. भाजपा में गुजरात समेत पूरे देश में काम किया है. हमारे एकजुट प्रयासों का परिणाम है कि भाजपा को जनता का अपार आशीर्वाद मिल रहा है. भाजपा का एक लक्ष्य हमारे गुजरात को विकसित और समृद्ध बनाना है. इसलिए आपका आशीर्वाद मेरे लिए महत्वपूर्ण है.

इससे पहले मोदी ने सोमनाथ मंदिर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. मोदी वेरावल और धोराजी में रैली कर चुके हैं. राज्य में पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को होगी, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी. वहीं, दोनों चरणों की मतगणना 8 दिसंबर को होगी. 

ये भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: बीजेपी के लिए गुजरात चुनाव जीतना जरूरी, पीएम मोदी समेत देश भर के नेता बनाएंगे माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget