एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, हिमांशु व्यास ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

Gujarat Assembly Election 2022: हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन वह एक भी बार चुनाव नहीं जीत पाए थे. हिमांशु व्यास को सैम पित्रोदा का करीबी माना जाता है.

Himanshu Vyas Resign Congress: गुजरात कांग्रेस सचिव हिमांशु व्यास ने ओवरसीज कांग्रेस के प्रभारी पद से भी इस्तीफा दे दिया है. हिमांशु व्यास ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना इस्तीफा भेजा है. अब वह बहुत जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. हिमांशु व्यास सुरेंद्रनगर की वडवान सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि वह दोनों बार बीजेपी प्रत्याशी से हार गए थे. हिमांशु व्यास को सैम पित्रोदा का करीबी माना जाता है.

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद हिमांशु व्यास ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में हमारी बात नहीं सुनी जाती है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से मिलना मुश्किल है, दिल्ली में कुछ ही लोग मिल पाते हैं. हिमांशु व्यास ने कहा गुजरात में बीजेपी जीत रही है और फिर से सरकार बनने वाली, गुजरात में आप के आने से कांग्रेस को नुकसान है. हिमांशु व्यास ने कहा लीडरशिप और संगठन में कम्युनिकेशन नहीं है.

'जो लोग जिंदगी देकर पार्टी के लिए काम करते हैं उनकी...'
हिमांशु व्यास ने कहा जो लोग जिंदगी देकर पार्टी के लिए काम करते हैं उनकी उपोयिगिता कम हो गई है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी की लीडरशिप को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने विदेशों में भारत की मजबूत स्थिति बनाई है. वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने मेरे साथ बात की लेकिन मुझे उनके लिए कोई इंट्रेस्ट नहीं था.

कांग्रेस ने शुक्रवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 43 सीटों पर उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट के अनुसार कांग्रेस ने गुजरात की वीवीआईपी सीट घटलोडिया से अमी याग्निक को टिकट दिया गया है. इस सीट पर बीजेपी के संभावित प्रत्याशी भूपेंद्र पटेल हो सकते हैं. बता दें कि गुजरात विधानसभा की तारीखों की घोषणा हो चुकी है. गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के दो चरणों में मतदान होगा, जिसमें राज्य में एक और पांच दिसंबर को वोटिंग होगी. इसके साथ ही राज्य के नतीजे 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे.

Gujarat Assembly Election 2022: बीजेपी नेता जय नारायण व्यास ने तोड़ा 32 साल पुराना नाता, खुद बताया कौन सी पार्टी में हो सकते हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget