एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: इस तारीख को नामांकन करेंगे गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री अमित शाह रहेंगे मौजूद

Gujarat Assembly Election 2022: सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से मैदान में हैं. इसकी वजह से यह सबसे चर्चित सीट बन गई है. गौरतलब है कि 2008 में हुए परिसीमन के बाद घाटलोडिया सीट अस्तित्व में आई थी.

Gujarat CM Bhupendra Patel Nimination Date: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election) के लिए नामांकन करने का दौर जारी है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) 16 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन करने से पहले सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया (Ghatlodiya) विधानसभा क्षेत्र में रैली भी करेंगे. बताया जा रहा है कि सीएम भूपेंद्र पटेल के नामांकन के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के साथ ही बीजेपी (BJP) के शीर्ष नेता मौजूद रह सकते हैं.

गौरतलब है कि गुजरात में मुख्यमंत्री पद का चेहरा मौजूदा सीएम भूपेंद्र पटेल ही हैं. ऐसे में अगर बीजेपी सत्ता में वापस आई तो भूपेंद्र पटेल ही मुख्यमंत्री बनेंगे. सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से मैदान में हैं. इसकी वजह से यह सबसे चर्चित सीट बन गई है. आपको बता दें कि 2008 में हुए परिसीमन के बाद घाटलोडिया सीट अस्तित्व में आई थी. 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुए. अब तक हुए दोनों चुनाव में इस सीट से बीजेपी को जीत मिली है.

ये भी पढ़ें- ननद कर रही भाभी की हार का प्रचार! रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा और बहन नैना के बीच बढ़ी सियासी लड़ाई, जानें कौन राजनीति में किससे आगे

2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से जीत चुके हैं सीएम भूपेंद्र 
यही नहीं यहां से जीते दोनों विधायक राज्य के मुख्यमंत्री बन चुके हैं. 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की आनंदी बेन पटेल जीती थीं. वहीं 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी ने भूपेंद्र पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया था. भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस के शशिकांत पटेल को एक लाख 17 हजार से ज्यादा वोट हराया था. पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को बीजेपी ने चुनाव से 15 महीने पहले राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया.

आठ दिसंबर को आएंगे चुनाव के परिणाम
घाटलोडिया सीट पर पांच दिसंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होना है, जिसके लिए 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा. नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी. 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. इसी तरह दूसरे चरण में 93 सीटों पर चुनाव होना है. इसके लिए 17 नवंबर तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. दूसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget