एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने हो सकता है तारीखों का एलान, नवंबर में वोटिंग के आसार

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने तारीखों का एलान हो सकता है. यह दावा सूत्रों ने किया है. माना जा रहा है कि नवंबर के आखिरी हफ्ते तक चुनाव प्रक्रिया पूरी हो सकती है.

Gujarat Election 2022 Date: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए अगले महीने तारीखों का एलान हो सकता है. सूत्रों ने यह दावा किया है. सूत्रों के मुताबिक नवंबर के आखिरी हफ्ते तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो सकती है. नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में मतदान  हो सकता है. गुजरात में दो चरणों में चुनाव होने की संभावना है. मुख्य चुनाव आयुक्त गुजरात दौरे पर गांधीनगर पहुंचे. यहां उन्होंने गांधी नगर में गृह मंत्रालय के अधिकारी, राज्य के सभी ज़िला कलैक्टर के साथ बैठक की.

इस बैठक में राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा. केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम दो दिनों के लिए गुजरात का दौरे पर है. केंद्रीय चुनाव आयोग के सदस्य चुनाव और मतदान की तैयारियों की समीक्षा करेंगे.  गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार  27 तारीख को दोपहर केंद्रीय चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस भी है.  

पहले भी हो चुका है आयोग का दौरा
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम पहुंची. केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम इससे पहले दो दिनों के लिए गुजरात का दौरा कर चुकी है. अहमदाबाद में इस दौरान उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक की थी.  

केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम ने मतदाता सूची, मतदान केंद्र, संवेदनशील केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. कलेक्टर व पुलिस प्रमुख ने अपने जिले की चुनावी तैयारियों की भी प्रस्तुति दी. 2022 के चुनावों की तैयारी के लिए चुनाव आयोग की वह पहली बड़ी बैठक थी.

Bilkis Bano: बिल्कीस बानो मामले में दोषियों की रिहाई के खिलाफ पदयात्रा आज, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया

उधर चुनाव को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा बयान दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सी. आर. पाटिल ने कहा, मेरे पास चुनाव की तारीख की घोषणा करने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, मुझे विश्वास है कि नवंबर के अंत तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे.  आणंद जिले के नए कार्यालय कमलम के शुभारंभ के अवसर पर सी. आर. यह बात पाटिल ने कही है.

गुजरात में इस बार विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय होने के आसार हैं. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है. 182 विधानसभा सीटें हैं जिसमें 111 विधायक बीजेपी, 63 विधायक कांग्रेस, 1 विधायक निर्दल, बीटीपी के 2 और एनसीपी का 1 विधायक है. फिलहाल राज्य में बीजेपी की सरकार है. राज्य में फिलहाल भूपेंद्र भाई पटेल सीएम हैं.

Gujarat: वन विभाग की रिपोर्ट में दावा, जैसे-जैसे गिर में शेरों की आबादी बढ़ी, इंसान और मवेशी बन रहे उनका शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur Bypoll: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
गुजरात: मांजलपुर उप-चुनाव के लिए BJP ने की उम्मीदवार की घोषणा, 30 जुलाई को वोटिंग
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार, 56 लोगों की गई थी जान
अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में हाई कोर्ट का अहम फैसला, 38 दोषियों की फांसी की सजा बरकरार
Gujarat Weather: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
गुजरात: कई इलाकों में तेज बारिश, जूनागढ़ में सड़क के गड्ढे में गिरा दंपति, अस्पताल में भर्ती
Gujarat News: गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड
गुजरात में 'हेल्थ पासपोर्ट' योजना शुरू, 1.89 करोड़ बच्चों का तैयार होगा हेल्थ रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget