एक्सप्लोरर

Gujarat Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी पर कार्यकर्ता ने फेंकी स्याही, पिता को टिकट न मिलने से था नाराज

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. राज्य की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा, जिसके लिए 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी.

Congress Leader Bharat Singh Solanki Ink: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में अपने पिता को टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने अहमदाबाद में रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री भरत सिंह सोलंकी पर कथित तौर पर काली स्याही फेंक दी. पुलिस अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद सोलंकी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से बाहर निकल रहे थे, तभी यह घटना हुई. एलिसब्रिज पुलिस थाने के निरीक्षक बी जी चेतारिया ने कहा, ‘‘सोलंकी पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति भी कांग्रेस का सदस्य है और एलिसब्रिज विधानसभा सीट (अहमदाबाद) से अपने पिता को टिकट नहीं मिलने के चलते नाराज है.’’

पिता को टिकट न मिलने से नाराज था कांग्रेस कार्यकर्ता

चेतारिया ने कहा, ‘‘मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसका बयान दर्ज किया. सोलंकी ने यह कहते हुए शिकायत दर्ज नहीं कराई कि उन पर स्याही फेंकने वाला व्यक्ति उनकी पार्टी का है.’’ पार्टी के कार्यकर्ता रोमीन सुतार के बयान के मुताबिक, वह नाराज है क्योंकि उसके पिता रश्मिकांत सुतार को एलिसब्रिज विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया गया. पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब सोलंकी संवाददाता सम्मेलन में शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यालय से निकल रहे थे और उनके कपड़ों पर स्याही पड़ गयी.

गुजरात चुनाव के 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

सोलंकी आनंद लोकसभा सीट से दो बार सांसद चुने गये थे. वह 2015 से 2018 के बीच कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. केंद्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में वह ऊर्जा, रेल, पेयजल और स्वच्छता राज्य मंत्री भी रह चुके हैं. गुजरात में विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के लिए चार नवंबर को 43 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. पार्टी ने भीखू दवे को अहमदाबाद शहर की एलिसब्रिज सीट से उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर 2017 के चुनाव में भाजपा के राजेश शाह ने जीत दर्ज की थी. राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी.

Gujarat Election 2022: कांग्रेस-AAP एक दूसरे पर हमलावर, बीजेपी से सीधी लड़ाई का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget