एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में 27 सालों से सत्ता में बैठी BJP रचेगी इतिहास या कांग्रेस करेगी उलटफेर? एग्जिट पोल ने सबको चौंकाया

Gujarat Election: गुजरात चुनाव में दोनों चरणों के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. एग्जिट पोल में जानिए बीजेपी इस बार अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी या कांग्रेस उलटफेर करेगी.

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होने के साथ ही बीजेपी इतिहास रचने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में पार्टी के लगातार सातवीं बार सत्ता में आने का अनुमान है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटों पर 30,000 के सैंपल साइज वाले एबीपी-सीवोटर एग्जिट पोल (ABP C-Voter Exit Poll) के आईएएनएस के विश्लेषण से यह बात सामने आई.

गुजरात में क्या खिलेगा कमल या पंजा लगाएगा जोर?
निष्कर्षो के अनुसार, शंकर सिंह वाघेला की बगावत को छोड़कर 27 वर्षो तक गुजरात पर लगातार शासन करने वाली बीजेपी को 182 सदस्यीय विधानसभा में 128 और 140 सीटों के बीच जीत का अनुमान है. 27 साल की सत्ता-विरोधी लहर के बावजूद इन चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर 2017 के 49.1 प्रतिशत से थोड़ा सुधर कर 49.4 प्रतिशत होने की उम्मीद है.

2017 में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी, जो 1995 में गुजरात में पहली बार सत्ता में आने के बाद से पार्टी के लिए सबसे कम सीटें थीं. बढ़ा हुआ वोट शेयर पार्टी के मतदाता समर्थन के स्पष्ट संकेतक की तरह दिखता है, जबकि राज्य बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक से लेकर कृषि क्षेत्र की प्रगति में अचानक ठहराव जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है.

साल 2017 में कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजेपी को डराते हुए एक उत्साही लड़ाई लड़ी थी. इन चुनावों में एग्जिट पोल के निष्कर्षो से पता चला है कि आम आदमी पार्टी (आप) 15.4 प्रतिशत वोट शेयर के साथ राज्य में एक मजबूत तीसरी ताकत बनकर उभर रही है. इसका अधिकांश हिस्सा कांग्रेस की कीमत पर होगा, क्योंकि उसका वोट शेयर 2017 में 41.4 प्रतिशत से घटकर इस बार 32.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

आप को 3 से 11 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 31 से 43 सीटें मिलने की संभावना है, जो 2017 में जीती गई 77 सीटों से काफी कम है. अगर एग्जिट पोल के आंकड़े सही हैं, तो पंजाब में हालिया चुनावी सफलता के बाद आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election 2022: गुजरात में बीजेपी को अच्छे परिणाम की उम्मीद, AAP का खुल सकता है खाता, कांग्रेस खो रही जमीन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget