एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात के रोड शो में सीएम केजरीवाल ने झोंकी ताकत, महंगाई को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

Gujarat Assembly Election: गुजरात में जनता के बीच जाकर आम आदमी पार्टी लगातार रोड शो कर रही है. सीएम केजरीवाल ने जूनागढ़ के रोड शो में महंगाई को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है.

Gujarat Assembly Election 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी ने गुजरात में 27 साल शासन किया है और अब लोगों को उनकी आम आदमी पार्टी (आप) को पांच साल के लिए मौका देना चाहिए. केजरीवाल ने चुनावी राज्य के अपने पांच दिवसीय दौरे के आखिरी दिन जूनागढ़ जिले में रोड शो किया और कहा कि अगर आप सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए तो वह अगली बार वोट नहीं मांगेंगे.

जूनागढ़ में सीएम केजरीवाल का रोड शो
उन्होंने जूनागढ़ जिले के केशोद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब हम गुजरात में सरकार बनाएंगे, तो मैं आपके भाई और आपके परिवार के एक सदस्य के रूप में आपके परिवार की जिम्मेदारी लूंगा. सबसे पहले महंगाई को खत्म करने की जरूरत है. न तो बीजेपी और न ही कांग्रेस महंगाई के बारे में बोलती है.' केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार लोगों के बिजली बिलों का भुगतान करेगी और दिल्ली और पंजाब में लोगों को 'जीरो बिल' के साथ चौबीसों घंटे बिजली मिलती है.

पार्टी के लिए मांगा वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे आपसे सिर्फ एक अनुरोध करना है. आपने उन्हें (बीजेपी को) 27 साल दिए हैं, मुझे पांच साल दें. मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं... अगर मैं काम नहीं करूंगा तो अगली बार वोट मांगने नहीं आऊंगा.’’ उन्होंने कहा कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं और सात साल तक दिल्ली का मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उन्होंने कोई पैसा नहीं बनाया.

क्या बोले केजरीवाल?
केजरीवाल ने कहा, 'मैं एक शिक्षित, ईमानदार आदमी हूं जिसे स्कूल और अस्पताल बनाना आता है. अगर आप गंदी राजनीति और गुंडागर्दी चाहते हैं, तो उनके (बीजेपी) के पास जाएं. अगर आप स्कूल और अस्पताल चाहते हैं तो मेरे पास आइए, मैं एक इंजीनियर हूं , मैं जानता हूं कि कैसे काम करना है.’’ केजरीवाल ने केशोद से पहले जूनागढ़ शहर में रोड शो किया था. उन्होंने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले पांच दिनों में कई जगहों पर रोड शो किए.

ये भी पढ़ें:

ABP News C-Voter Survey: गुजरात में किस पार्टी को मिलेगा युवा वोटरों का साथ, BJP, आप या कांग्रेस? सर्वे में मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget