एक्सप्लोरर

Gujarat News: अहमदाबाद में 11वीं का छात्र लापता, परिजनों ने स्कूल में हंगामा कर लगाए ये आरोप

अहमदाबाद में 11वीं के एक छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं.

Student Missing In Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में 11वीं के एक छात्र के लापता होने की खबर सामने आई है. परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा करते हुए स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाए हैं. जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर से 11वीं कक्षा का एक छात्र लापता हो गया. जिसके बाद छात्र के माता-पिता और रिश्तेदारों ने शनिवार स्कूल में हंगामा किया और आरोप लगाया कि उनका बेटा शुक्रवार सुबह से स्कूल परिसर से गायब है. परिजनों ने दावा किया कि रघुवीर स्कूल में पढ़ने वाला उनका बेटा मानव स्कूल परिसर से लापता हो गया है और स्कूल प्रबंधन ने न तो उन्हें सूचित किया और न ही लड़के की तलाश की जा रही है.

छात्र की मां शिल्पाबेन ने मीडियाकर्मियों को बताया कि क्लास टीचर ने उनके बेटे को इस आधार पर डांटा था कि उसने एक क्लासमेट की नोटबुक चुरा ली है, लेकिन मानव ने इसके बारे में पहले ही स्पष्ट किया था कि उसने गलती से नोटबुक रख दी थी.

छात्र की मां शिल्पाबेन ने आरोप लगाया कि फिर भी टीचर ने उसे दंडित किया और उसे क्लास के बाहर खड़े होने के लिए कहा. परिजनों ने आरोप लगाया कि लगभग 9.20 बजे मानव स्कूल से चला गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सूचित नहीं किया.

पिता ने लगाया ये आरोप

छात्र के पिता धर्मेश ने कहा कि आज भी स्कूल प्रबंधन ठीक से जवाब नहीं दे रहा है और दावा कर रहा है कि वह पारिवारिक कारणों से भाग गया होगा. 24 घंटे से अधिक समय बीत गया है लेकिन मानव वापस नहीं आया, हमनें पुलिस को भी मानव के लापता होने की जानकारी दे दी है. शनिवार को पुलिस के साथ ही परिजन भी मानव की तलाश कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:

Banaskantha: बनासकांठा में महिला से रेप, अपहरण और जबरन गर्भपात का मामला, कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget