एक्सप्लोरर

गुजरात के गिर सोमनाथ में तेंदुए के हमले से हड़कंप, घर के बाहर सो रहे 2 लोगों पर अटैक, 1 की मौत

Gir Somnath News: वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गिर सोमनाथ जिले में गिर गढडा तालुका के कोडिया गांव में शनिवार देर रात तेंदुए ने खेत के पास अपने घरों के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया.

Leopard Attack in Gir Somnath: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक तेंदुए ने दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें 44 साल एक शख्स की मौत हो गई. वहीं, इस हमले में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार (19 जनवरी) को इस संबंध में जानकारी दी. ये घटना गिर गढडा तालुका के कोडिया गांव की है.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि गिर गढडा तालुका के कोडिया गांव में शनिवार देर रात एक तेंदुए ने खेत के पास अपने घरों के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया. सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) करण भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

शोर मचाने पर शख्स को घसीट कर ले गया तेंदुआ

उन्होंने बताया, “तेंदुए ने सबसे पहले वाघाभाई वाघेला पर हमला किया और जब लोगों ने शोर मचाया तो उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया. हमले में वाघेला की मौत हो गयी और तेंदुआ वहां से भाग निकला. कुछ समय बाद तेंदुआ वापस लौटा और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया.”

तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में 6 पिंजरे लगाए गए

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में छह पिंजरे लगाए गए हैं. उसी इलाके में यह हमला एक बुजुर्ग महिला को तेंदुए द्वारा मारे जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है. दिवालीबेन जोगिया (76) पर मंगलवार की रात उस समय तेंदुए ने हमला कर मार डाला था जब वह फरेदा गांव में अपने घर के बरामदे में सो रही थीं. 

अमरेली में में 7 साल की लड़की की गई थी जान

पड़ोसी जिला अमरेली में दो दिन पहले एक 7 वर्षीय लड़की को भी इसी तरह मार डाला गया था. इलाके में बढ़ता हिंसक जानवरों का इंसानों के संपर्क में आना चिंता का कारण बन गया है. स्थानीय नेता इस मसले को हल करने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं. स्थानीय नेताओं ने इंसानों के घरों के आसपास घूम रहे तेंदुओं को पिंजरे में बंद करने और उन्हें वन क्षेत्रों में स्थानांतरित करने के लिए एक बेहतर उपाय निकालने की मांग की है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat: 'टिम्बी में अवैध कब्जा हटाकर दिखाइए, आपको...', गोपाल इटालिया की हर्ष सांघवी को चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget