एक्सप्लोरर

गुजरात में मनाया गया दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत का जश्न, सीएम भूपेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Gujarat News: दिल्ली में बीजेपी की शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. गुजरात में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई दी.

Bhupendra Patel News: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करीब तीन दशक बाद बीजेपी की शानदार जीत के बाद देश भर में जश्न का माहौल है. इसी कड़ी में गुजरात के गांधीनगर स्थित बीजेपी कार्यालय में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जश्न मनाया. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच जीत का जश्न मनाया. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी बीजेपी कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को दिल्ली की जीत की बधाई दी.

गुजरात सरकार के आरोग्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने मीडिया से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल की 'फ्री वाली रेवड़ी' अब बंद हो चुकी है. दिल्ली में अब डबल इंजन की सरकार काम करेगी और विकास का परचम लहराएगा.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में फैलाई गई झूठ की राजनीति का वहां की जनता ने सही तरीके से जवाब दिया है. दिल्ली सिर्फ दिल्ली के लोगों की नहीं, बल्कि पूरे भारत की है. वहां पर विभिन्न राज्यों से लोग आते हैं और वहां व‍िकास कार्यों पर नजर रखते हैं.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग समझ चुके थे कि बीजेपी ही एकमात्र पार्टी है, जो उनके विकास के लिए काम कर रही है. अब डबल इंजन की सरकार द‍िल्‍ली की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी. बीजेपी की विकास की राजनीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पटेल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली में विकास की बात की और सबका साथ, सबका विकास की नीति को अपनाया. इस नीति पर विश्वास करते हुए दिल्ली की जनता ने बीजेपी को जीत दिलाई. अब दिल्ली में भी विकास का सूरज चमकेगा."

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए 48 सीटें जीत चुकी है, वहीं वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर जीती है. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन को हार का मुंह देखना पड़ा है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल 3,186 वोटों से चुनाव हार गए हैं. यहां से बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा ने जीत हासिल की है.

इसे भी पढ़ें: CM भूपेंद्र पटेल ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, गुजरात पवेलियन का किया अवलोकन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget