एक्सप्लोरर

Gujarat News: स्टूडेंट्स को बीजेपी में शामिल होने के लिए कहने वाली प्रिंसिपल ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस ने जताया था विरोध

Bhavnagar College: भावनगर कॉलेज की प्रिंसिपल रंजन गोहिल ने स्टूडेंट्स को नोटिस जारी कर बीजेपी की सदस्यता लेने की बात कही थी. कांग्रेस ने इसका विरोध किया था. प्रिंसिपल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Bhavnagar University Principal Viral Notice: भावनगर कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य ने एक नोटिस में स्टूडेंट्स को बीजेपी का सदस्य बनने के लिए कहा था. सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई सदस्यों के विरोध के बाद इन्होंने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. भावनगर विश्वविद्यालय ने मामले की जांच पूरी होने तक उन्हें छुट्टी पर भेज दिया है.

एन.सी गांधी और बी.वी गांधी महिला आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य रंजन गोहिल ने 24 जून को सभी स्टूडेंट्स को एक नोटिस जारी किया था. नोटिस में कहा गया था कि, “सभी स्टूडेंट्स को बीजेपी में पेज कमेटी के सदस्यों के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना पासपोर्ट साइज का फोटो साथ में लाना होगा."

नोटिस में क्या लिखा था?

नोटिस में ये भी कहा गया था कि भावनगर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले स्टूडेंट्स ही सदस्य बनने के पात्र हैं. आगे कहा गया था, 'बीजेपी के सदस्यता अभियान में शामिल होने के लिए सभी स्टूडेंट्स कल से अपने मोबाइल फोन लेकर कॉलेज आएं.' सोशल मीडिया पर ये नोटिस वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया. प्रिंसिपल ने सोमवार सुबह उस नोटिस को वापस ले लिया. उन्होंने कहा, "मुझे इस तरह का नोटिस जारी करने के लिए किसी से निर्देश नहीं मिला था. नोटिस मेरी गलतफहमी से जारी किया गया था और मैं इस अधिसूचना द्वारा उस नोटिस को वापस लेती हूं."

Gujarat Schools News: गुजरात के स्कूलों में उठी संस्कृत पढ़ाने की मांग, RSS से जुड़े एक संगठन ने कही ये बात

कांग्रेस और एनएसयूआई ने किया था प्रदर्शन

सोमवार दोपहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और एनएसयूआई सदस्यों ने महाराजा कृष्ण कुमार सिंहजी भावनगर विश्वविद्यालय के कुलपति के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर कार्यवाहक प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी. संपर्क करने पर कुलपति एम.एम त्रिवेदी ने कहा, 'मैंने कॉलेज के सभी ट्रस्टी को बुलाया है और उनसे इस मामले में कमेटी बनाकर आंतरिक जांच करने को कहा है, ताकि वह सबूतों के साथ छेड़छाड़ न करें."

कॉलेज के एक ट्रस्टी धीरेन वैष्णव ने कहा, "यह कॉलेज एक गैर-राजनीतिक शैक्षणिक संस्थान है और हम उसके कृत्य का समर्थन नहीं करते हैं. उसने खुद इस पद से इस्तीफा दे दिया जब उसे एहसास हुआ कि उसने गलती की है."

ये भी पढ़ें-

Gujarat Riot 2002: कांग्रेस का बीजेपी पर निशाना, पूछा- गुजरात दंगों के लिए क्या तत्कालीन मुख्यमंत्री कभी जवाबदेह ठहराए जाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget