एक्सप्लोरर

Gujarat Election: आज गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम केजरीवाल, भगवंत मान और कांग्रेस के गहलोत, जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Gujarat Election 2022: गुजरात में होने वाले चुनाव को लेकर अब सभी पार्टी चुनाव प्रचार में जुट गई है. आज दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत गुजरात आ रहे हैं.

Gujarat Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत शुक्रवार से गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान ये नेता राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपनी-अपनी पार्टी की विभिन्न जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के उनके समकक्ष भगवंत मान छह रैलियों को संबोधित करेंगे.

रैलियों और जनसभा को करेंगे संबोधित
पार्टी सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी छह रैलियों को संबोधित करेंगे. ‘आप’ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, केजरीवाल और मान पंचमहल जिले की मोरवा हदफ विधानसभा सीट पर दोपहर 12 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वे पाटन जिले की कांकरेज विधानसभा सीट पर भी एक रैली को संबोधित करेंगे.

Akasa Air: अहमदाबाद से दिल्ली जा रहे अकासा एअर के विमान से टकराया पक्षी, सुरक्षित उतारा गया

आप नेताओं के साथ करेंगे बैठक
कार्यक्रम के मुताबिक, केजरीवाल और मान शनिवार को नवसारी जिले के चिखली और नर्मदा जिले के डेडियापाडा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि रविवार को दोनों भावनगर जिले की गरियाधर विधानसभा सीट और राजकोट जिले के धोराजी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि अपने इस दौरे पर वे आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करने के लिए ‘आप’ के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे.

गहलोत दो रैलियों को संबोधित करेंगे
वहीं, गहलोत शुक्रवार को दाहोद जिले के गरबाडा और झालोद में दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पार्टी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को वह दक्षिण गुजरात के नवसारी जिले के नवसारी में रैलियों को संबोधित करेंगे, जबकि रविवार को वह बनासकांठा जिले के दंता, साबरकांठा जिले के खेदब्रह्मा और अरावली जिले के भिलोदा में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे. गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए साल के अंत में चुनाव होने हैं. राज्य में फिलहाल बीजेपी की सरकार है.

ये भी पढ़ें:

Gujarat Election: गुजरात में मतदाताओं को रिझाने में जुटी कांग्रेस, 31 अक्टूबर से निकालेगी 'परिवर्तन संकल्प' यात्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget