एक्सप्लोरर

Gujarat News: गुजरात में इस निजी कंपनी के घी के सैंपल हुए फेल, अंबाजी मंदिर में इसी से बनाए जाते थे प्रसाद, केस दर्ज

Ambaji Temple: गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में कंपनी ने ‘अमूल’ का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है.

Gujarat Police: गुजरात के बनासकांठा जिले के अंबाजी मंदिर में प्रसाद तैयार करने के लिए नकली घी की आपूर्ति करने के आरोप में एक निजी कैटरिंग कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, कंपनी ने ‘अमूल’ का लेबल लगे नकली घी की आपूर्ति की थी. अधिकारियों ने कहा कि गुजरात खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (जीएफडीसीए) ने अंबाजी मंदिर में आरोपी कंपनी की ओर से आपूर्ति किए गए घी के नमूने एकत्र किए थे, जो प्रयोगशाला परीक्षण के दौरान आवश्यक गुणवत्ता मानकों को पूरा करने में विफल रहे.

आपूर्ति किए गए घी के 180 टिन को सील
पुलिस ने कहा कि मोहिनी कैटरर्स द्वारा आपूर्ति किए गए घी के 180 टिन को सील कर दिया गया और साबरकांठा जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ लिमिटेड (साबर) द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कंपनी के खिलाफ अंबाजी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई. यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 482 (गलत संपत्ति चिह्न) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज किया गया है.

साबर डेयरी गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) का एक सदस्य है जो 'अमूल' ब्रांड के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करता है. जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने कहा कि महासंघ से संबद्ध कोई भी डेयरी संघ इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त नहीं है.

ABP अश्मिता के अनुसार, नकली घी इस्तेमाल करने के मामले में अहमदाबाद के माधापुरा स्थित नीलकंठ ट्रेडर्स को सील कर दिया गया है. प्रसाद की मांग को पूरा करने के लिए मोहिनी कैटरस ने मधुपुरा स्थित नीलकंठ ट्रेडर्स से घी का ऑर्डर दिया. जिसके बाद देर रात खाद्य और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर नीलकंठ ट्रेडर्स को सील कर दिया.

ये भी पढ़ें: Gujarat Weather Update: गुजरात में बारिश बिगाड़ सकती है वर्ल्ड कप और नवरात्रि का मजा, जानें- IND VS PAK मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
गुजरात के मोरबी के कुएं में आया भूकंप? समंदर की तरह हिलने लगा पानी
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget