एक्सप्लोरर

Watch: ‘जो सबक आपने 2002 में सिखाया...’, गुजरात दंगे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर ओवैसी का पलटवार

AIMIM के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा साल 2002 के दंगों का जिक्र करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

Gujarat Assembly Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) द्वारा साल 2002 के दंगों का जिक्र करने वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. गुजरात स्थित भरूच एक रैली में गृह मंत्री शाह ने मौजूद लोगों से पूछा- "जब कांग्रेसी थे तब आए दिन दंगे होते थे की नहीं होते थे?" गृह मंत्री ने कहा- "लेकिन, 2002 में जब नरेंद्र भाई थे तब एक ऐसा ही प्रयास किया गया, 2002 में इन्होंने हिंसा करने की हिम्मत की थी, इनको ऐसा पाठ पढ़ाया कि 2022 यानी आज के दिन तक अब कोई जरा भी ऐसा प्रयास करने का नाम नहीं ले रहा."

गृह मंत्री के इस बयान पर ओवैसी ने कहा- "मैं गृह मंत्री को बताना चाहता हूं, 2002 में आपने जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस के बलात्कारी आपके द्वारा रिहा किए जाएंगे, आप बिलकिस की 3 साल की बेटी के हत्यारों को  रिहा करेंगे, अहसान जाफरी को मार दिया जाएगा ... आपका कौन सा सबक हम याद करेंगे?"

सांसद ने कहा- "याद रखना सब से सत्ता छिन जाती है. सत्ता के नशे में, गृह मंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने सबक सिखाया … अमित शाह साहब, आपने क्या सबक सिखाया कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए?"

अमन उसी वक्त आएगा जब मजलूमों को इंसाफ मिले- ओवैसी
अहमदाबाद में ओवैसी ने कहा- "यहां के सांसद, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2002 में हमने जो सबक सिखाया था उसके आधार पर गुजरात में अमन कायम हो गया. मैं इस इलाके के एमपी, भारत के गृह मंत्री से कहना चाहूंगा कि आपने जो सबक सिखाया, वो ये था कि बिलकिस को रेप करने वालों को आप छोड़ेंगे. जो सबक आपने सिखाया कि बिलकिस की मां को रेप कर, कत्ल करने वालों को छोड़ दिया जाएगा. वो सबक आपने सिखाया कि एहसान जाफरी को मार दिया दाएगा. कौन कौन सा सबक आपका हम याद रखेंगे?"

ओवैसी ने कहा- "अमन उसी वक्त आएगा जब मजलूमों को इंसाफ मिलेगा. आप सबक सिखाने की बात कर रहे हैं. मगर लोग भूल जाते हैं. सत्ता में आने के बाद लोग भूल जाते हैं. सत्ता के नशे में भारत के गृह मंत्री ने कहा सबक सिखाया. पूरे मुल्क में बदनामी हो गई. कौन सा सबक आपने सिखाया."

गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और पांच दिसंबर को होने हैं. पहले चरण में 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि बाकी 93 विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण में मतदान होगा.

Ram Mandir: शंकर सिंह वाघेला बोले- केजरीवाल संघ के आदमी, ब्यूरोक्रेट कभी अच्छा नेता नहीं बन सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का बढ़ा खतरा, अब तक 27 की मौत
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
लखनऊ की 101 अवैध इमारतों पर चलेगा LDA का बुलडोजर, 17 अगस्त से शुरू होगा अभियान
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम
गुजरात में चांदीपुरा वायरस का आतंक, महीसागर में 7 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget