एक्सप्लोरर

Air India Plane Crash: 'मेरा बेटा दूसरी मंजिल से कूदा, बच गया', जिस हॉस्टल पर गिरा प्लेन वहां लंच करने गया था शख्स

Ahmadabad Plane Crash: महिला ने बताया कि जिस बिल्डिंग पर प्लेन गिरा वहां पर उनका बेटा लंच ब्रेक के दौरान खाना खाने के लिए गया था.

अमदाबाद में एयर इंडिया का विमान AI-171 गुरुवार (12 जून) को दोपहर में क्रैश हो गया. लंदन जा रहे इस विमान में क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे. गुजरात के सिविल अस्पताल पहुंच रमीला बेन नाम की महिला ने बताया कि उनका बेटा लंच ब्रेक पर गया था. महिला ने कहा कि मेरे लड़के को कुछ नहीं हुआ, वह दूसरी मंजिल से कूद गया.

'मुझे अपने बेटे को अंदर देखने जाना है'

दरअसल, अहमदाबाद के डॉक्टर्स हॉस्टल पर विमान क्रैश हो गया. न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में रमीला बेन ने कहा, "हॉस्टल पर ही प्लेन क्रैश हुआ. मेरे लड़के को कुछ हुआ नहीं. उससे मेरी बात हुई है. मुझे अपने बेटे को अंदर देखने जाना है. लड़का बोल रहा है कि मैं अच्छा हूं. दूसरी मंजिल से कूदा था न तो थोड़ी चोट लगी है. मैं जाऊं अंदर तब मालूम पड़ेगा. 

169 भारतीय सवार थे

जिस डॉक्टर्स हॉस्टल पर विमान गिरा वहां पर भी बहुत नुकसान होने की आशंका है. लेकिन अभी तक इसकी कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है. देश और विदेश के नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है. कुल 242 लोगों में से इस विमान में 169 भारतीय थे. दो पायलट और 10 क्रू मेंबर इस विमान पर सवार थे.

मेघाणी नगर इलाके में है हॉस्टल

जिस बिल्डिंग पर प्लेन गिरी वो बुरी तरह जल गई. मेघाणी नगर इलाका सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से नजदीक पड़ता है. इसी मेघाणी नगर इलाके में हॉस्टल पड़ता है. पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री  और उड्डयन मंत्री से बातचीत की है.

पूर्व CM रुपाणी भी विमान थे सवार

इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी सवार थे. वो अपनी बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रहे थे. विमान उड़ान भरने के पांच मिनट के भीतर ही क्रैश हो गया. बोइंग ड्रीमलाइनर 787 में कुल 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता थी. पायलट की तरफ से MAYDAY कॉल किया गया. MAYDAY कॉल का मतलब आपात स्थिति होती है.

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मौके पर राहत और बचाव का कार्य जारी है. इस हादसे में घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया. एयर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर 18005691444 जारी किया है.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget