एक्सप्लोरर

Weather Update Today: दिल्ली में आज फिर हो सकती है बूंदाबांदी! जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 

Today Weather In Delhi: आईएमडी के मुताबिक 26 सितंबर को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है . चिंता की बात यह है कि प्रदूषण के बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं.  

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) और उसके आसपास के इलाकों में मौसम बदलाव के संकेत देने लगे हैं. तापमान आशिंक उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर रहने लगा है. सुबह और शाम का मौसम गुड फील कराने लगा है. यानी लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. भारत मौसम विभाग के पूर्वानुमान (IMD Forecast) के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में कहीं-कहीं बूंदाबांदी (Delhi rain) हो सकती है. तापमान सामान्य रहने का अनुमान है. चिंता की बात यह है कि प्रदूषण के बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं.  

भारत मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 26 सितंबर को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. इतना ही नहीं कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है. बुधवार और गुरुवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. वहीं 29 से लेकर एक अक्टूबर तक दिल्ली में ​बादल छाए रहेंगे. कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है. कल और परसों मौसम साफ रहेगा 

आने वाले दिनों में गर्मी से राहत के संकेत

दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिगी और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. यह ताजा मौसम के मुताबिक लगभग सामान्य है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य यानी 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में सोमवार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले 24 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया था, जो मौसम के अनुरूप सामान्य रहा. न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री ​सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में 23 सितंबर को दोपहर बाद हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी. 

प्रदूषण बढ़ने के आसार

दिल्ली में मौसम में बदलाव के साथ वायू प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. शनिवार को दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 110 दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 7 अधिक रहा है। दिल्ली एनसीआर की बात करें तो गुरुग्राम में सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा. गुरुग्राम में प्रदूषण का स्तर 193 एक्यूआई दर्ज किया गया. जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई 117, गजियाबाद का 92, ग्रेटर नोएडा का 124 और नोएडा का प्रदूषण स्तर 84 एक्यूआई रहा. यह सामान्य से कुछ ज्यादा होने से साथ प्रदूषण बढ़ने के संकेत हैं. 

यह भी पढ़ें: Delhi News: दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की अमित शाह से मुलाकात, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
सोनम वांगचुक को जबरन खाना खिलाएं नहीं तो हो जाएगी मौत, याचिका पर दिल्ली HC ने केंद्र से मांगा जवाब
Delhi News: दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
दिल्ली के 108 स्कूल भवन असुरक्षित, जर्जर स्कूल भवनों पर सख्त कार्रवाई का फैसला
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
MCD वार्ड समिति चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने की क्रॉस वोटिंग! नजफगढ़, साउथ, केशव पुरम जोन में जीती BJP
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका
दो दिन में हो सकती है सोनम वांगचुक की मौत! 8.5 kg घटा वजन, अनशन पर दिल्ली HC में याचिका

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
Embed widget