एक्सप्लोरर

Weather Forecast: ठंड ने तोड़े सीजन के सारे रिकॉर्ड, विजिबिलिटी जीरो, जानें कब मिलेगी शीतलहर से राहत? 

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ठंड को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. 

Cold Wave News In Delhi: दिल्ली न्यूज: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शीतलहर और कोहरे ने इस सीजन के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राजधानी दिल्ली में कंपकंपाती ठंड से लोगों से बुरा हाल है. शुक्रवार को इस सीजन का रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह के समय  कोहरे का असर भी काफी ज्यादा है. आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी की वजह से काफी हवाई उड़ानें प्रभावित हुई. इसका सीधा असर यह हुआ कि सुबह के समय घर से निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. 16 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद कम है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक लोहरी और मकर संक्रांति के बाद ही चरम ठंड से राहत पर हो सकता है.

आईएमडी भीषण ठंड को देखते हुए येलो जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. शनिवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने की संभावना है. अगले तीन दिना तक कंपकंपाती ठंड से राहत की कोई संभावना नहीं है. आईएमडी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 

पहली बार न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से कम

दिल्ली-एनसीआर शीतलहर की चपेट में है और शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा और घने कोहरे के कारण यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई. दिल्ली के निवासियों की सुबह ठंडी और धुंध भरी रही, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है. आईएमडी का अनुमान है कि दिन का अधिकतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ट्रेन और हवाई उड़ानों पर दिखा कोहरे का असर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शून्य विजिबिलिटी की सूचना दी. घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 23 ट्रेनों में देरी हुई और उनमें से कुछ छह घंटे की देरी से चलीं. मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण न केवल दिल्ली बल्कि विभिन्न राज्यों में यात्रा प्रभावित हुई.

प्रदूषण से भी नहीं मिली निजात

इसके अतिरिक्त, दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 'बहुत खराब' श्रेणी में बताया गया. आनंद विहार क्षेत्र में, पीएम 2.5 का स्तर 367 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा और पीएम 10 240 यानी 'खराब' श्रेणी पर पहुंच गया. द्वारका सेक्टर 8 में भी पीएम2.5 का स्तर 310 पर था, जो 'बहुत खराब' श्रेणी है, जबकि पीएम10 139 पर था, जो फिर से 'मध्यम' श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को 'अच्छा' माना जाता है, 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

Ramlala Pran Pratishtha: 22 जनवरी को दिल्ली के बाजारों में होगा दिवाली जैसा माहौल, मार्केट एसोसिएशन तैयारियों में जुटे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
अमित शाह की मौजूदगी में MCD-NDDB का करार, CM रेखा बोलीं- यमुना स्वच्छता अभियान को मिलेगा बल
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
Delhi News: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 गाड़ियां बरामद
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे
ITO पर बनेगा दिल्ली सरकार का नया सचिवालय, 30 मंजिला दो ट्विन टावर स्काईवॉक से जुड़ेंगे

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget