एक्सप्लोरर

Delhi Floods: जलमग्न हुई दिल्ली तो यूपी की तरफ छोड़ा गया पानी, AAP ने वीडियो शेयर BJP से फिर पूछा वही सवाल?

दिल्ली में बाढ़ को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे को बाढ़ के लिए जिम्मेदारी ठहरा रही है. मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले 12 घंटे में राहत मिलने वाली है.

Delhi News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ गई. हालात ऐसे बने कि दिल्ली के कई इलाकों में पानी जमा होने के कारण परेशानी खड़ी हो गई है. लेकिन दूसरी तरफ बाढ़ के लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी को, तो आम आदमी पार्टी, बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही है. इस मामले में जमकर राजनीति हो रही है. AAP के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने एक बार फिर एक ट्वीट कर बीजेपी से सवाल किया गया है.

दिल्ली को क्यों डुबाया?

AAP ने ट्वीट कर लिखा- 'हथिनीकुंड बैराज से UP जाने वाला यह नहर आज दोपहर तक सूखा था. जब यहां पहुंचे हुए लोगों का VIDEO VIRAL होना शुरू हुआ, तब जाकर इस नहर में पानी छोड़ा गया. अब सवाल यह है कि BJP ने आखिर किस षड्यंत्र के तहत सारा पानी दिल्ली की तरफ भेज कर दिल्ली को डुबाया?' ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि ये नजर सहारनपुर की तरफ जाती है, जो हथिनीकुंड के पास ही है. ये नजर सूखी पड़ी है और पानी को दिल्ली की तरह छोड़ दिया गया है. वहीं ट्वीट के साथ एक और वीडियो भी दिखाई दे रहा है जिसमें नहर पानी से भरी दिखाई दे रहे है. जिसपर आप की तरफ से लिखा गया है कि उनकी तरफ से खुलासा किया गया तब इस नहर में पानी छोड़ा गया है.

'दिल्ली में बाढ़ एक साजिश'

आम आदमी पार्टी की तरफ से वीडियो शेयर कर यह जताने की कोशिश की गई है कि जब पानी को हथिनी कुंड से यूपी जाने वाली नहर में छोड़ा जा सकता था तो फिर दिल्ली में क्यों छोड़ा गया? हरियाणा सरकार की तरफ से जानबूझ कर ऐसा किया गया. ये बीजेपी का साजिश है. बीजेपी की वजह से दिल्ली में आपतकाल जैसे हालात हो गए है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी केजरीवाल सरकार को घेरने में लगी है. बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ की स्थिति है जबकि चंद किलोमीटर पर नोएडा एवं गाजियाबाद है वहां कोई समस्या नहीं है. केजरीवाल और उनके नेता दिनभर राहत कार्य करने की बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रहे है. 

यूपी की तरफ छोड़ा गया पानी

आप के खुलासे के बाद अब यूपी के सहारनपुर की तरफ जाने वाली नहर में पानी छोड़ दिया गया है. नहर पानी से भरी हुई नजर आ रही है. इस वीडियो में एक शख्स बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि ये वहीं नहर है जो कल सूखी पड़ी हुई थी.

आतिशी ने लगाए बड़े आरोप

लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को राहत मिलने वाली है. ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था. हथिनीकुंड बराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद भी पानी नहीं छोड़ा गया. दिल्ली में बाढ़ को रोका जा सकता था. हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा. दिल्ली में पानी क्यों छोड़ा गया इसकी जांच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर घिरे अरविंद केजरीवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘दुर्भाग्यवश दिल्ली सरकार ने...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget