एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पर घिरे अरविंद केजरीवाल, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- ‘दुर्भाग्यवश दिल्ली सरकार ने...’

Delhi Flood: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सीएम केजरीवाल को दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को लेकर जमकर घेरा, उन्होंने कहा कि केजरीवाल बाढ़ की प्राकृतिक आपदा पर भी राजनीति खेल रहे है.

Delhi News: बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में बाढ़ के विकराल हालात के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा दिल्ली में बाढ़ की स्थिति है लेकिन यहां से चंद किलोमीटर आगे नोएडा एवं गाजियाबाद पड़ते हैं जहां बाढ़ की कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही खेदपूर्ण है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके राजनीतिक साथी आज दिनभर राहत कार्य करने की बजाए राजनीतिक बयानबाजी करते रहे और हरियाणा को दिल्ली की बाढ़ को दोषी बताने का प्रयास करते रहे. 

बाढ़ के प्रकोप को कम कर सकती थी सरकार
सचदेवा ने कहा कि बाढ़ एक प्राकृतिक विपदा है पर वहीं दूसरी ओर स्थानीय सरकार द्वारा की गई व्यवस्था बाढ़ के प्रकोप को कम कर सकती है. दुर्भाग्यवश दिल्ली सरकार ने बाढ़ की स्थिति को विकराल होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए और आज स्थिति हाथ से निकलने के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार बाढ़ की प्राकृतिक आपदा पर भी राजनीति खेल रही है. सचदेवा ने कहा है कि हथनी कुंड बैराज जहां से अत्याधिक पानी दिल्ली की ओर छोड़ने का आरोप अरविंद केजरीवाल और उनके साथियों ने हरियाणा सरकार पर लगाया है वह पूरी तरह गलत है, क्योंकि हरियाणा ने जो पानी छोड़ा है वह हथनी कुंड बैराज में पानी रोकने की तय सीमा से अधिक होने पर छोड़ा है. 

यमुना और नालों की सफाई नहीं हुई
हरियाणा के प्रशासनिक अधिकारियों ने यदि हथनी कुंड बैराज पर सीमा से अधिक पानी होने पर छोड़ा है तो उससे दिल्ली के प्रभावित होने से कहीं पहले खुद हरियाणा के यमुना नगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिले भी प्रभावित हुए हैं. सचदेवा ने दिल्ली में बाढ़ की स्थिति को गंभीर करने के लिए दिल्ली सरकार के सिंचाई विभाग, लोकनिर्माण विभाग एवं दिल्ली जल बोर्ड के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि दिल्ली में यमुना सफाई एवं नालों की सफाई पर काम नहीं किया गया है. 

लोगों की मदद करते दिखे बीजेपी नेता
जिसके चलते यमुना नदी की गहराई लगभग खत्म हो गई है और अधिक पानी आते ही नदी में उफान आ गया है। इसी तरह दिल्ली के सभी नाले गाद से पटे हुए हैं और वो पानी को आगे ले जाना तो दूर पानी को उल्टा सड़कों पर फेंक रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के अलावा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा और गौतम गंभीर भी दिल्ली के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद करते नजर आए. 

यह भी पढ़ें: Delhi Flood: 7 हजार से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों ने राहत शिविरों में ली शरण, MCD ने बनाए 33 कैंप, मिलेंगी सारी सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget