एक्सप्लोरर

वक्फ बिल के खिलाफ जामिया के छात्रों का हल्ला बोल, विधेयक की कॉपी जलाईं, भारी सुरक्षाबल तैनात

Waqf Amendment Bill: विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विधेयक के खिलाफ भाषण दिए और सरकार पर वक्फ संपत्तियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. विरोध के तौर पर उन्होंने विधेयक की प्रतियां जलाईं.

Waqf Amendment Bill 2025: देश की दोनों सदनों में पास हुए वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. मुंबई, हैदराबाद, कोलकात समेत देश के कई शहरों में शुक्रवार (4 अप्रैल) को इस बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन किए गए. इस बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने भी वक्फ बिल के खिला विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया. 

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और अन्य छात्र समूहों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के पास हुआ. एक बयान में, आइसा ने विधेयक को 'असंवैधानिक और सांप्रदायिक' करार देते हुए इसकी निंदा की तथा छात्र असंतोष को दबाने के प्रयास के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की आलोचना की.

जामिया प्रशासन ने बंद किया गेट
बयान के मुताबिक, "तानाशाही का परिचय देते हुए जामिया प्रशासन ने परिसर को बंद कर दिया, सभी गेट बंद कर दिए और छात्रों को अंदर आने और बाहर निकलने से रोक दिया गया. जब छात्रों ने इस दमनकारी कदम पर सवाल उठाया और गेट पर बड़ी संख्या में एकत्र हुए, तो प्रशासन को दबाव में झुकना पड़ा और गेट खोलना पड़ा."


वक्फ बिल के खिलाफ जामिया के छात्रों का हल्ला बोल, विधेयक की कॉपी जलाईं, भारी सुरक्षाबल तैनात

विधेयक की प्रतियां जलाईं
विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विधेयक के खिलाफ भाषण दिए और सरकार पर वक्फ संपत्तियों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. विरोध के तौर पर उन्होंने विधेयक की प्रतियां जलाईं. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि परिसर अधिकारियों ने सुरक्षाकर्मियों को लगातार सीटी बजाने का निर्देश देकर उनके प्रदर्शन को बाधित करने की कोशिश की, जिसे उन्होंने 'छात्रों की आवाज दबाने की हताश कोशिश' करार दिया.

'जारी रहेगी लड़ाई'
आइसा के बयान में कहा गया, "सांप्रदायिक और असंवैधानिक विधेयक के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी. पहले से कहीं ज़्यादा ज़ोरदार तरीके से और मज़बूत और एकजुट होकर." वहीं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शन स्थल पर पुलिस तैनात की गई थी, हालांकि हिंसा की कोई घटना नहीं हुई.

लोकसभा-राज्यसभा से पास हुआ बिल
बता दें कि वक्फ (संशोधन) विधेयक गुरुवार को लोकसभा और शुक्रवार तड़के राज्यसभा में पारित हो गया. इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में सुधार करना, विरासत स्थलों की सुरक्षा करना और वक्फ बोर्डों और स्थानीय अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाना है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget