एक्सप्लोरर

'कमजोर होते ही AAP प्रमुख खेलते हैं...', अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश पर वीरेंद्र सचदेवा का तंज 

Arvind kejriwal: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जितने मर्जी अभियान चला लें. लोगों से आने की अपील कर लें. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 बीजेपी ही जीतेगी.

Virendra Sachdeva On Arvind Kejriwal: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच सियासी तकरार जारी है. अब दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति विक्टिम कार्ड पर आधारित है. अरविंद केजरीवाल जब भी राजनीतिक रूप से पिछड़ जाते हैं, तो वही पुराने विक्टिम कार्ड खेलने लग जाते हैं.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के वीडियो संदेश पर तंज कसते हुए सचदेवा ने कहा कि यह हास्यास्पद है. दिल्ली वाले पूछ रहे हैं कि इसमें नया क्या है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को व्हाटृसएप पंबा जारी करके अरविंद केजरीवाल से जुड़ें, अभियान चलाना पड़ रहा है. यह दर्शाता है कि वह जनता से पूरी तरह कट चुके हैं.

'हर रोज बोलते हैं एक ही डायलॉग'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल जितने मर्जी फोन नंबर या मुझसे जुड़ो अभियान चला लें. साल 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी ही जीतेगी. उन्होंने कहा कि केजरीवाल के रटे रटाये डायलॉग हैं. वह हर रोज एक ही बात कहते हैं, "बीजेपी हमें काम नहीं करने दे रही है. काम करने से रोकने के लिए जेल में डाला और हमारे फ्री बिजली पानी स्कूल के मॉडल से डरती है बीजेपी."

'जनता से कट चुके हैं केजरीवाल'

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि 2013 से 2024 तक सत्ता भोगने के बाद अगर अरविंद केजरीवाल को व्हाहट्सअप नंबर जारी करके लोगों को पार्टी के अभियान से ज़ुड़ने के लिए अभियान छेड़ना पड़ रहा है, तो यह दर्शाता है कि केजरीवाल समझ रहे हैं कि वह जनता से पूरी तरह कट चुके हैं.

'बीजेपी के साजिश को सफल नहीं होने देंगे'

दरअसल, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने 8 नवंबर को देश के लोगों से आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों से राजधानी में आने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ माह में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ये लोग हमें हराने और चुनाव जीतने के पूरी ताकत लगाएंगे, लेकिन हमें भी हार नहीं माननी है. हम बीजेपी के प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे. 

अयोध्या के बाद अब दिल्ली में भी होगा दीपोत्सव का आयोजन, ड्रोन और भव्य लेजर शो का भी दिखेगा नजारा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget