एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2024: 'एग्जिट पोल फ्रॉड, एसी रूम में बैठकर...', कांग्रेस नेता उदित राज ने बोला हमला

Delhi Lok Sabha Election Result: कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सीएम केजरीवाल अगर बीजेपी के सहयोगी बन गए होते तो केस खत्म हो गया होता.

Udit Raj On Exit Poll Result 2024: देशभर में शनिवार (1 जून) को एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले जारी है. इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने एक बार फिर से एग्जिट पोल 2024 को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए एग्जिट पोल को फर्जी करार दिया है. वहीं, भ्रष्टाचार को लेकर भी उन्होंने केंद्र की सरकार को घेरने की कोशिश की.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी उदित राज ने एग्जिट पोल को लेकर अपनी राय जाहिर करते हुए कहा, ''एग्जिट पोल फ्रॉड है. ठोस ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर अनुमान लगाया जाता है, एसी रूम में बैठकर अनुमान नहीं लगा सकते. एग्जिट पोल कोई पोल नहीं है. गृहमंत्री अमित शाह और अजीत डोभाल मिलकर मैनुपुलेशन के लिए बना रखा है. 

अरविंद केजरीवाल मामले पर क्या बोले उदित राज?

कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के मामले पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''केजरीवाल अगर बीजेपी के सहयोगी बन गए होते तो केस खत्म हो गया होता, इससे बड़ा आरोप तो अजित पवार पर था और वे डिप्टी सीएम बना दिये गए. इनकम टैक्स, ईडी की यह साफ-साफ मिलीभगत है. केजरीवाल जी ने भी संविधान बचाने के लिए कवायद की. मैं इसका धन्यवाद करता हूं. बाबा राम रहीम जैसे आदमी के लिए तो जेल की सजा है ही नहीं, जब मन करता है वह बाहर आ जाता है.''

बैलेट पेपर की गिनती पर क्या बोले कांग्रेस नेता?

बैलेट पेपर की गिनती को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे भी बताया गया है कि पोस्टल बैलेट की गिनती पहले होगी. कंट्रोल यूनिट का नंबर EVM से टैली कराया जाए. काउंटिंग में जल्दबाजी न की जाए. टोटलिंग में गलती नहीं होनी चाहिए.'' संवैधानिक संस्थाओं को लेकर उन्होंने कहा, 'आज संस्थाओं को गिराने का जिस तरह से काम किया जा रहा है, उसे लेकर हम आवाज उठाते हैं. रंजन गगोई पर एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया और मामले की लिपापोती हो गई जबकि किसी एक को तो सजा मिलनी चाहिए थी.''

ये भी पढ़ें:

Watch: एग्जिट पोल के नतीजों के बाद वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में भी AAP का हो जाएगा सूपड़ा साफ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी
दिल्ली: भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम, रेड अलर्ट जारी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget