एक्सप्लोरर

Delhi: तिहाड़ जेल में दो कैदियों की नाले में डूबकर मौत, 3 अधिकारी सस्पेंड

Tihar Jail News: दिल्ली की तिहाड़ जेल में हत्या के दो दोषियों की बरसाती नाला साफ करते समय डूबकर मौत हो गई. घटना के बाद 3 अधिकारियों को निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है.

दिल्ली की तिहाड़ जेल में शुक्रवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जेल नंबर 8 में हत्या के दो दोषी कैदी, अमित और विनय कुमार, बरसाती नाला साफ करते वक्त डूब गए. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ.

कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों ने बताया कि शुरुआत में खबर मिली थी कि इन दोनों कैदियों को सफाई का काम दिया गया था, लेकिन रिकॉर्ड में ऐसा कोई आदेश दर्ज नहीं है. अब जांच इस बात की भी हो रही है कि क्या वे खुद ही वहां चले गए थे और गलती से फिसल गए. कहा जा रहा है कि एक कैदी पहले नाले में गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा, लेकिन दोनों ही बाहर नहीं निकल पाए.

अस्पताल ले जाने के बाद भी नहीं बची जान

दोनों को नाले से बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों कैदी हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे और सजा काट रहे थे.

अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद जांच के आदेश

हादसे के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत न्यायिक और पुलिस जांच शुरू कर दी है. साथ ही, किसी तरह की लापरवाही या चूक की संभावना को देखते हुए विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं. इस मामले में तीन अधिकारियों, एक उप अधीक्षक, एक सहायक अधीक्षक और एक हवलदार को निलंबित कर दिया गया है.

खंगाले जा रहे CCTV फुटेज 

जेल अधिकारी अब घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. साथ ही, आसपास मौजूद अन्य कैदियों और जेल कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके. 

यह घटना कई सवाल खड़े करती है. आखिर बिना आदेश के दो कैदी सफाई करने वहां क्यों गए? क्या सुरक्षा में चूक हुई थी? या फिर इसके पीछे कोई और वजह छुपी है? इन सभी पहलुओं की जांच फिलहाल जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget