एक्सप्लोरर

AAP नेता सौरभ भारद्वाज बोले, 'दिल्ली में जलभराव से BJP बेनकाब, कोई बहाना नहीं चलेगा'

Delhi News: दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब दूसरों पर आरोप नहीं मढ़ सकते. दिल्ली में लापरवाही के लिए सीएम और एलजी जवाब दें.

दिल्ली में बीजेपी की चार इंजन की सरकार होने के बावजूद हल्की बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को आड़े हाथ लिया. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली में जल निकासी व्यवस्था के ध्वस्त होने के लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली का हर नाला बीजेपी शासित एजेंसियों के अधीन है. लिहाजा, अब बीजेपी का कोई बहाना नहीं चलेगा. एमसीडी, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी और डीडीए तक बीजेपी के नियंत्रण में हैं. इसलिए अब वह दूसरों पर आरोप नहीं मढ़ सकती है.

पिछले दो सालों में सिर्फ कागजी काम हुआ- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी के उपराज्यपाल (एलजी) और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो साल में नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ कागजी काम हुआ, जो “खुला भ्रष्टाचार” है. हैरानी की बात है कि तत्कालीन शहरी विकास मंत्री के तौर पर उन्होंने खुद इन अनियमितताओं को उजागर किया था, लेकिन एलजी ने “अपने कारणों से” इसकी जांच नहीं कराई. अब इसी वजह से दिल्ली मानसून से पहले डूब रही है. सौरभ भारद्वाज ने इस आपराधिक लापरवाही और जानबूझकर की गई उदासीनता के लिए एलजी से जवाब मांगा है. 

'पिछले चार बारिशों में भयंकर जलभराव हुआ'

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में मानसून के कुप्रबंधन के पीछे झूठे वादों, संस्थानों पर कब्जे और जानबूझकर की गई निष्क्रियता जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि मार्च में एक इंटरव्यू के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया था कि इस मानसून में दिल्ली में जलभराव नहीं होगा, क्योंकि वे दिल्ली की समस्याओं को हल करना जानती हैं और उन्होंने जलभराव के लिए पूरी योजना बनाई है. लेकिन, दिल्ली में पिछले चार बारिशों में भयंकर जलभराव हुआ. मानसून आने से पहले ही बारिश में 9 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. घंटों तक ट्रैफिक जाम रहा. इस जल भराव ने बीजेपी और उसकी सरकार की नाकामी की पोल खोल दी.

सीएम रेखा गुप्ता बहाने ढूंढ रही हैं- सौरभ भारद्वाज

आप नेता ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे की बदहाली के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि दिल्ली की हर संबंधित एजेंसी बीजेपी के नियंत्रण में है. आज एमसीडी, दिल्ली सरकार, एनडीएमसी और डीडीए, दिल्ली सरकार के ये चारों इंजन बीजेपी के अधीन हैं. इसलिए, बीजेपी के पास अब किसी और एजेंसी पर दोष मढ़ने का कोई बहाना नहीं है, क्योंकि दिल्ली की हर नाली बीजेपी शासित एजेंसियों के नियंत्रण में है. लेकिन फिर भी सीएम रेखा गुप्ता बहाने ढूंढ रही हैं. रेखा गुप्ता की नाकामी की पोल खुल चुकी है, क्योंकि वह जानती हैं कि जब मानसून दिल्ली में आएगा, तो पूरे राज्य में भयंकर जलभराव होगा. इसलिए वह अब ऐसे बेतुके बयान दे रही हैं. क्योंकि वह जानती हैं कि हर मोर्चे पर उनकी सरकार पूरी तरह से नाकाम हैं. 

इसके आगे उन्होंने ने आप सरकार के कार्यकाल में जवाबदेही के लिए उठाए गए कदमों और बीजेपी द्वारा नियुक्त अधिकारियों से मिले प्रतिरोध पर भी प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आप सरकार के दौरान नालों की सफाई के बारे में यह तथ्य और सबूत मौजूद हैं कि तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार, जो बीजेपी की केंद्र सरकार और एलजी के बहुत करीबी थे, उनसे तत्कालीन शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने स्पष्ट रूप से विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई नाला सफाई का थर्ड पार्टी ऑडिट करने को कहा था. 

उन्होंने बताया कि ये बातें वीडियो में उपलब्ध हैं और जब चाहें सबूत पेश किए जा सकते हैं. हालांकि, बार-बार शिकायत के बावजूद, बीजेपी के एलजी ने तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार और तत्कालीन पीडब्ल्यूडी के प्रधान सचिव अंबरसु के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की.  

'दिल्ली की जनता प्रशासनिक उदासीनता बर्दाश्त नहीं करेगी'

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के नागरिक बुनियादी ढांचे पर बीजेपी के शासन की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इसलिए पिछले दो साल में जो भी नाला सफाई कार्य जमीनी स्तर पर नहीं हुआ, वह भ्रष्टाचार का काम है. तत्कालीन मंत्री द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने के बावजूद, एलजी ने इस भ्रष्टाचार की जांच नहीं कराई, जिसका कारण एलजी को ही पता होगा. आप ने बीजेपी के नेतृत्व वाले संस्थानों से जवाबदेही की मांग की और चेतावनी दी कि दिल्ली की जनता प्रशासनिक उदासीनता और भ्रष्टाचार से प्रभावित एक और मानसून बर्दाश्त नहीं करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
US-ईरान में फिर बढ़ा तनाव तो सलमान खुर्शीद बोले, 'यह कहना जल्दबाजी होगी कि राष्ट्रपति ट्रंप...'
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
राम मंदिर मुद्दे पर AAP का अभियान, सुंदरकांड पाठ के साथ सिग्नेचर कैंपेन शुरू करेंगे केजरीवाल
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget