एक्सप्लोरर

Seelampur Murder Case: सीलमपुर हत्याकांड को लेकर BJP पर भड़के संजय सिंह, बोले- 'वहां आग लगाना है, जहां...'

Seelampur Murder News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सीलमपुर मर्डर को लेकर कहा कि दिल्ली में लोग पलायन के पोस्टर लगा रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री और पीएम मोदी क्या कर रहे हैं?

Sanjay Singh On Seelampur Murder: दिल्ली के सीलमपुर में 17 साल के कुणाल की हत्या और उसके बाद हिंदुओं के पलायन का पोस्टर सामने आने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बीजेपी का डबल इंजन कबाड़ हो चुका है. 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "बीजेपी वालों से दिल्ली नहीं संभल रही है. देश में कानून व्यवस्था कैसे संभालेंगे? दिल्ली में कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है."

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री समेत तमाम देशों के राजदूत रहते हैं. इसके बावजूद बीजेपी सरकार को दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कोई चिंता नहीं है. बीजेपी के राज में लोग दिल्ली से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं."

AAP सांसद ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप 

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीबी आनंद बोस दंगा प्रभावित इलाके में जा रहे हैं. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना को सीलपुर हत्या मामले में मौके पर जाकर पीड़ित परिवार से मिलना चाहिए. उन्होंने बीजेपी पर विपक्ष की राज्य सरकारों के प्रति दुर्भावना के तहत काम करने का भी आरोप लगाया है. 

दिल्ली में कानून व्यवस्था ठीक करे केंद्र- संजय सिंह 

आप एमपी संजय सिंह ने कहा कि जब आम आदमी पार्टी की दिल्ली में सरकार थी तब भी हम कहते थे कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था खराब है. इसे संभालने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है. दिल्ली बीजेपी सरकार को कानून व्यवस्था उसे ठीक करना चाहिए, लेकिन इन्होंने कोई काम नहीं किया. 

संजय सिंह ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूलों और अस्पतालों ठीक कराए गए थे. बीजेपी की सरकार ने दो महीने में ही दिल्ली को बर्बाद कर दिया. दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनते ही निजी स्कूलों ने बच्चों की फीस बढ़ा दी. दिल्ली में लंबी-लंबी बिजली कटौती होने लगी है. अब ये लोग मोहल्ला क्लीनिक भी बंद कर रहे हैं.

संजय सिंह ने कहा, "अब देश की राजधानी दिल्ली में लोग पलायन के पोस्टर लगा रहे हैं. इस पर बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री से सवाल पूछा जाना चाहिए कि अपराध को नियंत्रित करने के लिए वे और पीम मोदी क्या कर रहे हैं?" 

संजय सिंह के अनुसार बीजेपी हमेशा देश का माहौल खराब करने के लिए सक्रिय रहती है. जहां विपक्ष की सरकार है, वहां आग लगाना और जहां उनकी अपनी सरकार है, वहां भी माहौल खराब करने का काम बीजेपी वाले करते रहते हैं. 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget