एक्सप्लोरर

'बस इतना याद रखना बुलडोजर बहुत बेवफ़ा है', छतरपुर में हुई कार्रवाई पर संजय सिंह का BJP पर निशाना

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, 'बुलडोज़र तंत्र' में बदल चुका है. अब हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, क़ानून, संविधान सबसे ऊपर है.

Chhatarpur Bulldozer Action: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में थाने में हंगामा करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने पर सियासत तेज हो गई है. इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने केंद्र और बीजेपी की सरकार को घेरा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का बुलडोजर कानून और न्यायपालिका से ऊपर है.

आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र, 'बुलडोज़र तंत्र' में बदल चुका है. अब हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट, क़ानून, संविधान सबसे ऊपर है “भाजपा का बुलडोज़र” बस इतना याद रखना बुलडोज़र बहुत बेवफ़ा है किसी का सगा नही है.
न UP का MP का न अयोध्या का न छतरपुर का.''

हाल में मध्य प्रदेश के छतरपुर सिटी कोतवाली में कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था. घटना में थाना प्रभारी और कुछ पुलिस जवान घायल हुए थे. पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा था. इस पर प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया था.

पुलिस ने इस मामले में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि अब तक 46 लोगों की पहचान हो चुकी है. दरअसल, सिटी कोतवाली में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे ज्ञापन देने के बहाने लोग पहुंचे थे. इसी दौरान हिंसा की घटना हुई. 

पुलिस के मुताबिक थाने में करीब 400 लोग ज्ञापन देने पहुंचे थे. ये सभी रामगिरी महाराज के खिलाफ विरोध कर रहे थे. अचानक ये लोग आक्रामक दिखे और पथराव किया गया. आरोप है कि कुछ लोगों ने वहां जाकर पूरी योजना के तहत पत्थरबाजी की.

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने आरोपी हाजी शहजात अली के आलीशान घर पर बुलडोजर चलाया था. प्रशासन ने हिंसा के आरोपी जिस हाजी शहजाद अली की कोठी को गिराया है, वो कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिस आलीशान बंगले पर बुलडोजर चलाया गया, उसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जाती है.

ये भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव पर मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा, 'अपनी हार सामने देखकर BJP...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget