एक्सप्लोरर

Delhi Politics: '...तो तुम किसलिए सीएम बने', BJP ने अरविंद केजरीवाल से पूछा सवाल, दुर्योधन से की तुलना

Ramesh Bidhuri Attack ON Arvind Kejriwal: बीजेपी सांसद के बयान पर नरेश बाल्यान ने पलटवार करते हुए कहा कि गलती तुम्हारी नहीं है. ये बैराज हरियाणा सरकार का है, तो जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होगी क्या?

Delhi News: भारी बारिश और बाढ़ की वजह से दिल्ली के बिगड़े हालात के बीच दिल्ली सरकार के मंत्रियों का यह कहना दिल्ली बैराज के सभी गेट न खुलने की वजह से हम पूरा पानी नहीं छोड़ पा रहे हैं, पर बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri ) ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि हर साल बारिश होती है. उससे पहले सरकार को बारिश की तैयारियां करनी होती है. इन तैयारियों के बैराज ठीक से काम कर रहा है या नहीं, ये भी शामिल है. 

बीजेपी सांसद ने आगे कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) जी, अब आप कह रहे हैं कि आईटीओ बैराज के काम न करने की वजह से हम पानी छोड़ नहीं पा रहे हैं. मेरा सवाल है कि आप दिल्ली के सीएम किसलिए बने हो? इसके साथ ही उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना महाभारत के एक ऐसे युवराज से कर दी, जिसकी वजह से बीजेपी सांसद का बयान सुर्खियों में हैं. 

क्या कहा बीजेपी सांसद ने?

दक्षिणी दिल्ली से भारतयी जनता पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के बने बौने दुर्योधन अरविंद केजरीवाल जी बैराज के गेट काटने पड रहे. आईआईटी पढ़े लिखे सीएम सबको मालूम है, बरसात आनेवाली है. गेटों की सर्विस जांच भी केन्द्र सरकार ने करवानी थी क्या? तो क्या तुम किसलिए सीएम बने या LG साहब ने नही करवाने दी!

आप विधायक का पलटवार

बीजेपी सांसद के इस बयान पर उत्तर नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान ने पलटवार किया है. आप विधायक ने कहा है कि गलती तुम्हारी नहीं है. अनपढ़ बदतमीज सांसद, ये बैराज हरियाणा सरकार का है, तो जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की होगी क्या? दरअसल, गुरुवार को दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि ITO ब्रिज बैराज के पांच गेट जाम हैं, जिसकी वजह से पूरा पानी नहीं निकल रहा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर गेटों को खोलने का पूरा प्रयास किया जा रहा है अगर वह नहीं खुलते हैं, तो उन्हें गैस कटर से काट दिया जाएगा. ताकि पानी जल्द से जल्द निकल सके. ये ITO बैराज हरियाणा सरकार का है. उनके विभाग को भी बता दिया गया है. 

बारिश और बाढ़ ने खोल दी पोल

बता दें कि बता दें कि करीब एक सप्ताह से दिल्ली में रहने वाले दो करोड़ से ज्यादा लोग भारी बारिश, यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ के कहर से परेशान हैं. इससे लोगों को राहत मिलने से पहले दिल्ली के बिगड़े हालात और आप सरकार की बेचारगी पर राजनीति का दौर शुरू हो गया है. ऐसा होना भी स्वभाविक था, क्योंकि बाढ़ ने सरकार की तैयारियों और विकास के कार्यों की पोल खोलकर रख दी है.

यह भी पढ़ें: Watch: दिल्ली में बाढ़ से बिगड़े हालात, घर से बाहर निकलना मुश्किल, कारोबार ठप, जानें कब सुधरेंगे हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Hunger Strike Ends Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
Live: सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, दीपके बोले- आंदोलन जारी रहेगा, संजय सिंह ने पूछा ये सवाल
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget