एक्सप्लोरर

Raghav Chadha: 'ऐतिहासिक बदलाव के लिए चुनें काम करने वाली सरकार', राघव चड्ढा की रोहतास नगर के लोगों से अपील 

Raghav Chadha News: आप MP राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ सियासी लड़ाई नहीं बल्कि ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है. जनता को तय करना है कि उन्हें कैसी सरकार चाहिए? 

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में आप प्रत्याशी सरिता सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने सबसे पहले प्रयागराज महाकुंभ दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन सभी से रखने की अपील की. उसके बाद राघव चड्ढा ने कहा कि इस बार का चुनाव रोहतास नगर की जनता के लिए सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक बदलाव लाने का मौका है. 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे यह तय करें कि पिछले 5 सालों में विकास के मामले में कौन सा प्रतिनिधि उनके हित में खड़ा रहा. जनता को तय करना होगा कि उनके लिए जनहित में काम करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार है या सभी को भ्रम में रखने वाली बीजेपी.
  
आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "रोहतास नगर ने पहले भी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सरिता सिंह को अपना विधायक चुना था और काम करके दिखाया था. पिछले 5 साल में मौजूदा विधायक ने कैसा काम किया यह सभी देख चुके हैं. अब यह निर्णय आपको लेना है कि कौन बेहतर विधायक था और किसकी सरकार में आपके क्षेत्र का विकास हुआ."

आप सांसद ने आगे कहा कि ये सरकार का दायित्व बनता है, जो टैक्स आप सरकार के खाते में जमा कराते हो, उसके बदले में आपको सुविधाएं दे. राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी और अन्य पार्टियां आम आदमी पार्टी के कल्याणकारी मॉडल को 'फ्रीबी' बताकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं. 

'AAP सरकार ने सभी को दी बुनियादी सुविधाएं' 

राघव चड्ढा ने सवाल किया, "अगर अरविंद केजरीवाल सरकार में नहीं आते, तो क्या दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा, अच्छी शिक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ मिलता? आम आदमी पार्टी की सरकार न केवल जनता को बुनियादी सुविधाएं दे रही है, बल्कि दिल्ली को देश का सबसे विकसित शहर बनाने के लिए भी काम कर रही है. काम के दम पर आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों में 62 से भी अधिक सीटें जीतकर आम आदमी पार्टी चौथी बार सरकार बनाएगी."

'सिर्फ वादा करने वाली सरकार न चुनें'

उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए जनता से अपील की कि वे अपने भविष्य और अपने बच्चों के उज्ज्वल कल के लिए एक ऐसी सरकार चुनें, जो उनके लिए काम करे, न कि सिर्फ वादे करे. दिल्ली के लोगों को एक बार फिर सोच-समझकर फैसला लेना होगा कि वे विकास चाहते हैं या फिर पुराने ढर्रे पर चलने वाली सरकार.

इसे भी पढ़ें: Exclusive: क्या दिल्ली में किंगमेकर बनेगी कांग्रेस? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया बड़ा दावा

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर अब जागी दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता का आया पहला बयान
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
'जंतर-मंतर के रास्ते भी खुले हुए हैं', सरकार द्वारा बातचीत की पेशकश पर अभिजीत दीपके की दो टूक!
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget