एक्सप्लोरर

भारत से नहीं जाना चाहतीं पाकिस्तान की समरीन, रो-रोकर बुरा हाल, पहलगाम हमले पर कहा, 'जिसने ये किया...'

Pakistani Nationals Return: समरीन ने रोते हुए कहा कि हमारी 12 अक्टूबर को शादी हुई थी. पहलगाम आतंकी हमले पर उन्होंने कहा कि जिसने ये किया उसे सजा मिलनी चाहिए.

समरीन नाम की पाकिस्तानी महिला अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाईं. उन्होंने कहा कि मुझे वापस किया जा रहा है. मेरी क्या गलती है, मैंने क्या किया है? मुझे किस बात की सजा दी जा रही है, मुझे बस इतना जवाब जानना है. करता कोई है और भरता कोई है. वो फूट-फूटकर रोने लगीं.

मैं सितंबर में आई थी- समरीन

न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा, "मैं सितंबर में आई थी. यहां आकर अक्टूबर में मैंने इनसे शादी की थी." लॉन्ग टर्म वीजा के सवाल पर उन्होंने कहा, "वो मैंने जमा करवा रखी थी, पेंडिंग पड़ी थी. अभी इन्होंने दिया नहीं है. इतने महीने हो गए. हमने सारे रूल्स फॉलो किए हैं. फिर हमें किस बात की सजा दी जा रही है."

12 अक्टूबर को शादी हुई थी

दिल्ली पुलिस के स्पेशल ब्रांच के पाकिस्तान नेशनल्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस पहुंचीं समरीन ने आगे कहा, "वो कह रहे हैं कि ऊपर से ऑर्डर है. आज बोल दिया कि चले जाओ. 12 अक्टूबर को शादी की है. जिनका (लॉन्ग टर्म वीजा) नहीं है, उनका क्या कसूर है? मैं वीजा लेकर आई थी. हमारा डेढ़ महीने का वीजा था."

'इतनी मुश्किलों से वीजा लेकर आए थे'

अपने आंसुओं को रोकते हुए उन्होंने ये भी कहा, "वीजा इतनी मुश्किलों से लेकर आए थे. सात महीनों में तो हमारी वीजा आई थी. हमें वीजा मिलने भी बहुत मुश्किल है. बताएं हमारा क्या कसूर है इसमें?"

पहलगाम हमले को लेकर क्या कहा?

पहलगाम हमले पर उन्होंने कहा, "इसमें हमारा कोई कसूर नहीं है. ये बहुत गलत हुआ है, जिसने किया है उसको सजा दो. पब्लिक का क्या कसूर है?"   

अटारी से पाकिस्तान लौट रहे लोग

बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़कर जाने का निर्देश दिया था. अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस अपने मुल्क जा रहे हैं. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
दिल्ली: अंबेडकर यूनिवर्सिटी में धरना जारी, ‘जय भीम कॉमरेड’ स्क्रीनिंग पर हिंसा के आरोप
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
'केवल 11 लोगों को इजाजत', CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस की गाइडलाइंस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?
दिल्ली में ठंड का अहसास! 6 डिग्री तक गिरा पारा, आज भी होगी बारिश?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
SIR विवाद के बीच संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी माफी, बोले- अब लग रहा है कि...
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
‘लखनऊ-एक्सप्रेस फेल हो गया, तभी दिल्ली ने...' राजनाथ की प्रेस वार्ता पर अखिलेश का तंज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget