एक्सप्लोरर

'डेढ़ घंटे तक आदमी जिंदा था, एंबुलेंस नहीं पहुंची', पहलगाम हमले पर AAP ने सरकार को घेरा

Saurabh Bhardwaj on Pahalgam Terror Attack: दिल्ली पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सरकार को कुछ पुख्ता कदम उठाने चाहिए. यूट्यूब बैन करके बदला नहीं ले सकते.

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार से ठोस कार्रवाई की मांग की. पूर्व मंत्री और दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि चीन ने हमारी 4000 किलोमीटर जगह कब्जा कर ली, हमने टिकटॉक बैन कर दिया था. पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे 28 सपूतों तो गोली मार दी, हमने उनका (पाकिस्तान) यूट्यूब चैनल बंद कर दिया. सरकार को ये बताते हुए शर्म नहीं आती.

सिंधु नदी का पानी कैसे रोक दोगे, ये नहीं बताएंगे- सौरभ भारद्वाज

सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार से मांग की कि आप कुछ तो करिए. उन्होंने कहा, "आतंकवादी आपकी नाक के नीचे, आपके देश में 200 किलोमीटर आ गए. असलहा बारूद लेकर आ गए. एक-एक आदमी को चुन चुनकर मारा गया. डेढ़ घंटे तक आदमी जिंदा था, आपकी वहां पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, आपने उसको मेडिकल हेल्प नहीं की. आपकी कोई जवाबदेही नहीं है. कभी कहते हैं हम सिंधु नदी का पानी रोक देंगे. कैसे रोक दोगे, क्या प्लान है, वो नहीं बताएंगे. कब रोक दोगे, वो नहीं बताएंगे. क्या रोकना संभव है, ये नहीं बताएंगे. अब कह रहे हैं कि हमने यूट्यूब चैनल बंद कर दिए. इसके लिए आपको तो बहुत बड़ा अवार्ड मिलना चाहिए."

'यूट्यूब बैन कर नहीं ले सकते बदला'

आप नेता ने आगे कहा, "कुछ करके दिखाइए. प्रधानमंत्री जब मुख्यमंत्री थे तो कितनी बड़ी-बड़ी बातें करते थे. गिरिराज सिंह कहते थे कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे तो इस्लामाबाद तक पहुंच गए होते. बहुत शर्म की बात है. सरकार को कुछ पुख्ता करना चाहिए. यूट्यूब बैन करके आप 28 मां भारती के बच्चों का बदला नहीं ले सकते."

'पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि...'

वहीं आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले को 6 दिन गुजर गए हैं और पूरा देश चाहता है कि इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को तबाह कर दिया जाए. पूरा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि सरकार इन आतंकियों को उन्हीं की भाषा में करारा जवाब दे और उन्हें सबक सिखाए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget