एक्सप्लोरर

Vehicle Scrappage Policy Delhi: एनओसी लेकर नहीं भेजा पुराने वाहनों को दिल्ली के बाहर तो हो जाएंगे जब्त

Vehicle Scrappage Policy 2023: दिल्ली परिवहन विभाग का आदेश है कि उम्र पूरी कर चुके सभी वाहनों को जब्त किया जाए, जिन्हें NOC मिले महीने भर से ज्यादा का वक्त हो चुका है.

Delhi News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद दिल्ली में प्रदूषण से निपटने की कवायद में परिवहन विभाग उम्र पूरी कर चुके वाहनों को जब्त कर स्क्रैप कर रही है. परिवहन विभाग ने लोगों को यह छूट दी है कि वे उम्र पूरी कर चुके वाहनों के NOC लेकर दिल्ली से बाहर दूसरे राज्यों में चला सकते हैं. अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो वाहन स्वामी या तो खुद ही वाहन स्क्रैपिंग सेंटर में अपने वाहनों को ले जाकर स्क्रैप करा लें या फिर परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को जब्त कर स्क्रैप कर देगी. फिर चाहे वो चल रही हो या फिर किसी सार्वजनिक स्थल पर पार्क किए गए हों.

अगर आपके पास उम्र की सीमा पार चुके वाहन हैं और आपने स्क्रैप नहीं कराया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि अगर आपका वाहन दिल्ली में मिलता है तो तुरंत ही उसे जब्त कर स्क्रैप कर दिया जाएगा. परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने इस बारे में आदेश जारी कर कहा है कि ऐसे वाहनों की पहचान कर जब्त करने की कार्रवाई की जाए.

NCR में धड़ल्ले से चल रहे हैं ऐसे वाहन

पिछले छह साल में दिल्ली से दूसरे राज्यों के लिए 3,45,896 से अधिक वाहनों के लिए एनओसी ली गई है. सबसे अधिक वर्ष 2022 में 75,719 वाहनों के लिए एनओसी ली गई. विभागीय जानकारों की मानें तो इनमें से बहुत से लोग अपने वाहन लेकर दूसरे राज्यों में गए ही नहीं. परिवहन विभाग ने कुछ दिन पहले ही एक ऐसे वाहन को पकड़ा है, जिसके लिए तीन साल पहले एनओसी ली गई थी, मगर वाहन मालिक वाहन को लेकर नहीं गया और उसे एनसीआर में चला रहा था. दिल्ली में आने के पर वाहन को पकड़ लिया गया.

मियाद पूरी होने के बाद जब्त होंगे वाहन

परिवहन आयुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उम्र पूरी कर चुके उन सभी वाहनों को जब्त किया जाए, जिन्हें NOC मिले महीने भर से ज्यादा का वक्त हो चुका है. न तो ऐसे वाहन मालिकों ने अपने वाहन को दिल्ली के बाहर भेजा और न ही परिवहन विभाग द्वारा लिस्टेड स्क्रैपिंग फैसिलिटी के हवाले किया.

यह भी पढ़ें: Delhi: प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन मामले पर बीजेपी का तंज, कहा- 'जनता पर टैक्स का बोझ लादकर खुद का गाल बजा रहीं AAP'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
योगेंद्र यादव बोले, 'जो मार्च होना था पहले रैली बन गई, फिर रैली का रेला हो गया, अब तो...'
Sonam Wangchuk News सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'
'चलो संसद' मार्च के बीच दिल्ली में नहीं हैं अरविंद केजरीवाल, पंजाब से बोले- 'ये हमारे बच्चे हैं, PM इनसे बात करें'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget