एक्सप्लोरर

Noida News: मीटर से छेड़छाड़ और बिजली चोरी पर लगेगी रोक, नोएडा में लगेगा 4जी स्मार्ट मीटर, जानिए- खासियत

Noida: नोएडा में दिवाली के बाद 4जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इन स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली की चोरी रुक सकेगी. दिवाली से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है.

4G Smart Electricity Meter: बदलते दौर में एक ओर जहां फोन से लेकर कंप्यूटर और टीवी स्मार्ट हो गए हैं वहीं अब बिजली के इस्तेमाल का ब्योरा रखने वाले मीटर को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है. जिससे बिजली कि चोरी और गलत बिल की समस्या को रोका जा सके. इसी के तहत अब दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा (Noida) में दिवाली के बाद 4जी स्मार्ट मीटर लगाने का प्लान है. इन स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली कि चोरी रुक सकेगी.

साथ ही लोग खुद से अपना इस्तेमाल किया हुआ बिजली यूनिट और लोड देख पाएंगे. स्मार्ट मीटर को जल्द लगाने के लिए बिजली निगम के मीटर विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके मेरठ मुख्यालय को भेज दिया. ऐसी उम्मीद भी जताई जा रही है कि दिवाली से पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी और लाखों लोगों के घर ये स्मार्ट 4जी मीटर लगाए जा सकेंगे.

 लाखों लोगों के घर लगेंगे मीटर

यह पहली दफा नहीं जब मीटर को बदलने का प्रस्ताव दिया गया है. दरअसल इससे पहले बिजली निगम ने एक प्रस्ताव तैयार करके मेरठ मुख्यालय भेजा था. बाद में इसको लेकर परीक्षण भी हुआ जो सफल रहा.  उस दौरान 2जी मीटर लगाने का प्रस्ताव रखा गया था जिसे मंजूरी मिल भी गई थी, लेकिन एक ओर जहां आज का दौर 5जी का हो गया है. इस दौर में 2जी मीटर की तकनीक को ज्यादा नहीं सराहा गया और फिर इसे बदलने का फैसला किया गया. इसके बाद बिजली निगम ने 4जी का प्रस्ताव बनाया और अब इसे भी मंजूरी मिल गई. अब लंबे समय से चल रहे इंतजार के बाद लगभग 3.50 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे.

नोएडा में लगने वाले स्मार्ट मीटर को लेकर बिजली निगम के मीटर विभाग के अधीशासी अभियंता प्रथम गौरव कुमार बताते हैं कि अब समय बदल गया है. ऐसे में जहां पहले बिजली विभाग ने 2जी मीटर का प्रस्ताव बनाया था. वो काफी पुराना हो जाता इसलिए अब 4जी मीटर लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया 4जी तकनीक के मीटर का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है. इसे जैसे ही मंजूरी मिलेगी उसके बाद मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

कैसा होगा 4जी स्मार्ट मीटर?

4जी तकनीक के तहत लगने वाले ये मीटर स्मार्ट होंगे, यहां इन मीटर में ट्रैकिंग डिवाइस होगा. ये मीटर जीपीएस की तरह काम करेंगे. सबसे अहम बाद हर मीटर का अपना एक कोड होगा. इसका फायदा बिजली नियम को होगा. साथ ही उपभोक्ताओं को भी होगा क्योंकि उन्हे गलत रीडिंग करके बिल नहीं भेजा जाएगा. वहीं बिजली विभाग भी उपभोक्ता के इस्तेमाल पर नजर रख सकेंगे, जिससे बिजली चोरी या मीटर में छेड़छाड़ करके बिल छिपाने जैसी परेशानियां खत्म हो सकेंगी.

Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में आज और कल नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए इन नंबरों पर करें कॉल

Delhi News: संजय गांधी नगर बनेगा परिवहन और लॉजिस्टक हब, MCD ने जारी किया 70 पार्किंग स्थलों के लिए ई-टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
अखिलेश यादव ने हिरासत में लिए जाने के बाद पूछा, 'कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन
'राहुल गांधी ने नेता विपक्ष का धर्म बनाया, अब...' कांग्रेस के धरने पर योगेंद्र यादव का पहला रिएक्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget