एक्सप्लोरर

Noida Property Price Hike: नोएडा में घर बनाना पहले से ज्यादा हुआ महंगा, 4378 करोड़ का बजट पास, जानें और क्या है खास?

Noida Authority News: नोएडा अथॉरिटी के ताजा फैसले के बाद अब किसानों का भूमि अधिग्रहण होने पर उन्हें 3750 रुपये प्रति वर्गमीटर के बदले 4125 रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से पेमेंट मिलेगा. 

Delhi News: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरा ने जमीन के दाम बढ़ाने के साथ कई अहम फैसले लिए हैं. जमीन की कीमतों में बढ़ोतरी से अब नोएडा में एक अदद आशियाने का सपना पूरा करना लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल हो गया है. प्रापर्टी की कीमतों में बढोतरी एरिया के हिसाब से अलग-अलग हुआ है. यह बढ़ोतरी एरिया के लिहाज से 4 से लेकर 15 फीसदी तक की हुई है. 

इतना ही नहीं, नोएडा अथॉरिटी ने जमीन अधिग्रहण के बदले दी जाने वाली राशि भी बढ़ा दिए हैं. इसका लाभ सीधे किसानों को मिलेगा. अब नोएडा प्राधिकरण भूमि का अधिग्रहण 3750 रुपये प्रति वर्गमीटर के रेट के बदले 4125 रुपये के रेट से करने का फैसला लिया है. इसमें नोएडा के किसानों को सीधे 375 रुपये प्रति वर्गमीटर का लाभ हुआ है. यह फैसला शुक्रवार को ग्रेटर अथॉरिटी बोर्ड की बैठक में लिया गया. नोएडा अथौरिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पहली बैठक अथॉरिटी के चालू वित्त वर्ष का बजट भी पास हो गया. ताजा बजट में ग्रेनो प्राधिकरण को 4378 करोड़ रुपए का बजट खर्च करने का अप्रूवल मिला है. 

सर्वे के बाद रेट बढ़ाने का लिया फैसला

ग्रेनो बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के मुताबिक औद्योगिक भूखंड, आईटी पार्क व डेटा सेंटर के भूखंड़ों की दरें 4.42 फीसदी बढ़ा दी गई हैं. आवासीय, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग, संस्थागत की दरों में 15 फीसदी तक का इजाफा किया गया है. बता दें कि रेट रिवाइज का प्रस्ताव तैयार करने से पहले बोर्ड ने बाजार दरों का सर्वे कराया गया है, जिसमें ग्रेनो प्राधिकरण की आवंटन दरें कम पाई गईं. इस वजह से अब इन्हें बढ़ा दिया गया है.

बोर्ड की बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जो भी प्लॉट आवंटी बकाया धनराशि नहीं दे रहे हैं, उनका आवंटन निरस्त किया जाएगा. ऐसे लोग चाहे बिल्डर हों या उद्यमी या फिर अन्य कोई आवंटी हों. इसके अलावा, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में नोएडा-ग्रेनो के संयुक्त प्रॉजेक्ट पर मुहर लगाई गई है. इसके तहत अस्तौली में 1100 टन क्षमता का चारकोल प्लॉट लगाने का फैसला लिया गया है. इसे एनटीपीसी लगाएगा. नोएडा-ग्रेनो के कूड़े को निस्तारित करने के लिए एनटीपीसी का संयुक्त चारकोल प्लांट लखनावली के बजाय अस्तौली लैंडफिल साइट पर बनेगा. इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने ग्रेनो प्राधिकरण से 30 एकड़ जमीन लगभग 64 करोड़ रुपये की कीमत पर 99 साल की लीज पर ली है. 

नोएडा अथॉरिटी के प्रमुख फैसले 

  • साल 2023 के लिए नोएडा को 4378 करोड़ का बजट पास
  • नोएडा के किसानों को मिलेगा भूमि के बदले पहले से ज्यादा पैसा
  • प्राधिकरण ने बाजार दर का सर्वे करने के बाद बढ़ाए दाम
  • अस्तौली में बनेगा बायो सीएनजी व चारकोल प्लांट
  • बकायेदार प्लॉट आवंटियों द्वारा पैसा जमा न करने पर उनका आवंटन होगा रद्द

यह भी पढ़ें: Surendra Matiala Murder Case: पकड़े गए बीजेपी नेता के हत्यारे, सामने आया नंदू गैंग का कनेक्शन, विदेश में बैठे गैंगस्टर ने दी थी सुपारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
26 घंटे बाद भी नहीं मिला 15 साल का मिथुन, मां की पुकार- 'मेरा बच्चा मुझे लाकर दे दो'
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?
दिल्ली में बिजली सब्सिडी पर सरकार ला रही नया सिस्टम, जानें क्या है तैयारी?

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget