एक्सप्लोरर

NDMC ने राजस्व इजाफे के मकसद से लिया बड़ा फैसला, 39 पार्किंग स्लॉट्स के लिए कॉल की ई-टेंडर

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने राजस्व इजाफे को सुनिश्चित करने के लिए एक सलाहकार को नियुक्त करने की योजना को भी मंजूरी दी है. 

Delhi News: नई दिल्ली नगर परिषद ने राजस्व में इजाफा करने के मकसद से पार्किंग स्थलों को ठेके पर देने की योजना तैयार की है. इस योजना के तहत 150 पार्किंग स्थलों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए निजी एजेंसियों को आपरेट करने के लिए दिया जाएगा. इसके लिए 12 जनवरी को 39 सतही पार्किंग स्थलों के आवंटन के लिए एक नई ई-निविदा आमंत्रित की गई थी. इसके अलावा, एनडीएमसी ने राजस्व इजाफे को सुनिश्चित करने के लिए एक सलाहकार को नियुक्त करने की योजना को भी मंजूरी दी है. 

बता दें कि एनडीएमसी क्षेत्र में लगभग 150 पार्किंग स्थल हैं. इनमें से 99 का प्रबंधन और रखरखाव एक निजी एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. इसका पट्टा 8 अगस्त को समाप्त हो जाएगा. इसके अलावे भी कुछ साइटें हैं जिन्हें विभिन्न एजेंसियों को सौंप दिया गया है. 

39 साइटों को 9 माह के लिए ठेके पर देने की  योजना

शेष 39 साइटों का प्रबंधन एनडीएमसी द्वारा विभिन्न स्थानों पर अपने स्वयं के कर्मचारियों के माध्यम से किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनडीएमसी के इन पार्किंग साइटों को उचित रूप से प्रबंधित नहीं किया जाता है. इसलिए, इन्हें नौ महीने के लिए नीलाम किया जाना है. ऐसा इसलिए कि इन पार्किंग साइटों को तीन महीने के लिए नहीं बढ़ाया जा सकता है. 39 साइटों की नीलामी के लिए एक ई-टेंडर जारी किया गया है. एनडीएमसी के कराधान अधिकारी के मुताबिक इस प्रक्रिया को अगले महीने तक पूरा कर लिया जाएगा. इस बाबत एनडीएमसी ने हितधारकों के साथ कई बैठकें हुई हैं. फिलहाल, इन 39 साइटों को जहां है, जैसा है के आधार पर नौ महीने के लिए रियायतग्राही को आवंटित करने की योजना है. 

इन मामलों की जांच के लिए गठित हुई थी कमेटी

पिछले साल, एनडीएमसी के सदस्यों ने मांग की थी कि मुख्य सतर्कता अधिकारी सरोजिनी नगर मार्केट, खान मार्केट, रेल संग्रहालय, यशवंत प्लेस और दिल्ली हाट सहित कई पार्किंग स्थलों को आवंटित करने में बार-बार विफलता के मामले की जांच की मांग की थी. एनडीएमसी सदस्य कुलदीप चहल के आरोपों के बाद एनडीएमसी अधिनियम की धारा 9 के तहत एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया था. बता दें कि इन 99 साइटों में लगभग 5,400 चार पहिया और 2,500 दोपहिया वाहनों के लिए अनुमानित पार्किंग स्थान हैं. इनमें कनॉट प्लेस, जनपथ, बाराखंभा रोड सहित कई लोकेशन शामिल हैं. 

दिल्ली सरकार की स्टैंडिंग कमेटी विवाद पर एमसीडी की विशेष बैठक बुलाने की तैयारी, बीजेपी ने बताया गैर कानूनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
राष्ट्रगान की तरह 'वंदे मातरम' को देना होगा सम्मान, नहीं तो... राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक, जानें क्या है ये
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget