एक्सप्लोरर

बारिश का ये अपडेट पढ़कर खुश हो जाएंगे दिल्लीवाले, IMD ने दी राहत भरी जानकारी

Delhi Monsoon Update: राजधानी दिल्ली में कब बारिश होगी और कब मानसून की फुहारें पड़नी शुरू होंगी? इसको लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने नया अपडेट सोमवार को जारी कर दिया है.

Delhi News: दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए जून का महीना राहत लेकर आने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जून महीने में बारिश की संभावना जताई है जबकि जून से सितंबर के बीच सामान्य बारिश होगी. यह वह अवधि होगा जब देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून (South West Monsoon) सक्रिय रहता है. मानसून 31 मई को केरल के तट से टकराएगा और उसके बाद इसका विस्तार समूचे भारत में धीरे-धीरे होगा. 

उधर, आईएमडी के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली में इस बार सामान्य बारिश होने की संभावना है. जून से सितंबर के बीच दिल्ली में सामान्य बारिश होगी. आईएमडी ने पिछले सप्ताह यह जानकारी दी थी कि मानसून निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की दक्षिणी खाड़ी और दक्षिणी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ चुका है.

दिल्ली में गर्मी का सितम, बारिश लाएगा सुकून

मौसम विभाग का पूर्वानुमान दिल्ली वालों के लिए सुकून लेकर आया है जो इस वक्त भीषण हीटवेव की चपेट में है. जहां तापमान 44 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. सोमवार को ही दिल्ली के एक इलाके में तापमान 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गर्म हवा के कारण लोग लू की चपेट में आ रहे हैं जिस वजह से सरकार को अस्पतालों में कुछ बेड लू से बीमार हुए लोगों के लिए रिजर्व करने पड़ रहे हैं. आईएमडी की साइट से यह जानकारी मिली है कि 31 मई से ही दिल्ली के आसमान में बादल घिरने लगेंगे और उस दिन हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. 

बारिश से जुड़ी अहम बातें

बारिश को अलग-अलग श्रेणी में दर्ज किया जाता है जैसे कि कम बारिश, सामान्य से नीचे, सामान्य और सामान्य से अधिक बारिश. अगर किसी स्थान पर कम बारिश होती है तो इसका मतलब है कि वहां 90 फीसदी से कम बारिश हुई है. अगर किसी स्थान पर 90 से 95 फीसदी बारिश हुई है तो इसका मतलब वहां सामान्य से नीचे बारिश दर्ज की गई है. 96 से 104 फीसदी के बीच को सामान्य बारिश माना जाता है वहीं जब 105 से 110 फीसदी बारिश होती है तो उसे सामान्य से अधिक श्रेणी में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें - Swati Maliwal Case: विभव कुमार की जमानत याचिका खारिज, अब HC का करेंगे रुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के ICU से डिस्चार्ज मरीजों के लिए जरूरी खबर, शुरू हुई ये खास सुविधा
दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के ICU से डिस्चार्ज मरीजों के लिए जरूरी खबर, शुरू हुई ये खास सुविधा
Delhi News: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी बाइक राइडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
दिल्ली: महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी बाइक राइडर गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
US ट्रेड डील के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल, 16 मार्च को जंतर-मंतर से संसद घेराव का ऐलान
राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका
राष्ट्रपति भवन के परपल फेस्ट में MCD के दिव्यांग छात्रों का शानदार प्रदर्शन, पहली बार मिला मौका

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget