एक्सप्लोरर

MCD Budget: AAP को खबर भी नहीं और एमसीडी का बजट हो गया पास? सौरभ भारद्वाज ने किया ऐसा दावा

MCD Budget: आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र सरकार का षड्यंत्र था कि एमसीडी में हंगामा करके चुनी हुई सरकार मत बनने दो. साथ ही चुपके से एमसीडी का बजट पास कर दो.

AAP On MCD Budget: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) का बजट उन्हें बिना बताए पारित कर दिया गया. आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने आरोप लगाया, "दिल्ली नगर निगम में चुनी हुई सरकार को ही अखबार से पता चल रहा है कि इन्होंने चोरी छिपे एमसीडी का बजट पास कर दिया. कोई जानकारी नहीं दी गई. कितनी शर्म की बात है. ये एलजी साहब के अंडर अफसरों का स्तर है."

उन्होंने आरोप लगाया, "बीजेपी ने दिल्लीवालों की पीठ पर छूरा घोंपा है. चुनी हुई सरकार का काम बजट बनाकर अपनी गारंटी को पूरा करना है. पहले बीजेपी ने चुनी हुई सरकार बनने नहीं दी. अब केंद्र सरकार ने धोखाधड़ी कर अपने अफसरों से एमसीडी का बजट पास करवा दिया. बजट बाबू पास करेंगे तो चुनाव भी लड़ लें."

'मेयर चुनाव में जानबूझकर की गई देरी'

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, "बीजेपी की केंद्र सरकार का षड्यंत्र था कि एमसीडी में हंगामा करके चुनी हुई सरकार मत बनने दो. साथ ही चुपके से एमसीडी का बजट पास कर दो. हमें सरकार बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा. प्रजातंत्र का ऐसा हाल हो गया है. उन्हें अखबारों की खबरों से पता चला है कि एमसीडी का बजट पारित कर दिया गया और इसलिए मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में जानबूझकर देरी की गई."

आप प्रवक्ता ने कहा- यह एक खतरनाक चलन 

आप प्रवक्ता ने दावा किया, ''यह एक खतरनाक चलन है. एमसीडी में सत्ता में आई आप को यह नहीं बताया गया कि अधिकारियों ने बजट पारित कर दिया है. यह गलत काम है. आप ने अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को हमेशा पूरा किया है. बजट उन्होंने तैयार किया है और उसके अनुसार काम करना हमारा काम है. यह गलत है."

छह फरवरी को पहले मेयर का होगा चुनाव

आपको बता दें कि दिसंबर में हुए एमसीडी चुनाव में आप ने 134 वार्डों में जीत दर्ज की थीं, जबकि बीजेपी ने 104 वार्डों में जीत हासिल की थीं. सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि छह फरवरी को होने वाली एमसीडी की बैठक में मेयर का चुनाव पहले होगा. इसके बाद डिप्टी मेयर और एमसीडी की स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव होगा. एमसीडी हाउस में आप और बीजेपी पार्षदों के हंगामे की वजह से पिछले महीने दो बार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नहीं हो सका.

ये भी पढ़ें- Delhi MCD Mayor Election: AAP मेयर की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका ली वापस, की थी इस बात की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी
दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, 3 विधायकों को सौंपी प्रवक्ता की जिम्मेदारी

वीडियोज

June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
ईरान युद्ध के दौरान दिखी इंडियन नेवी की ताकत, हमलों के बीच 18 जहाजों को सुरक्षित पहुंचाया भारत
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Dhamaal 4 Box Office Collection: 'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धमाल 4' ने की छप्परफाड़ कमाई, पहले दिन बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड्स, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget