एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले पर MS बिट्टा का बड़ा बयान, 'जंग कर दो, ये बचकाना बातें...', PM मोदी को लेकर क्या बोले?

Maninderjit Singh Bitta on Kashmir Terror Attack: मनिंदरजीत सिंह बिट्टा ने कहा कि हम तो जंग और हमला करने की बात कह सकते हैं लेकिन ये बचकाना बाते हैं. हमारी सरकार को हर चीज देखना है.

पहलगाम में आतंकी हमले में 26 मासूमों की जान चली गई. आतंकियों की इस करतूत से देश को सदमा तो लगा है लेकिन साथ ही साथ मुल्क के दुश्मनों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी साफ कर दिया है कि जिन्होंने ने भी ये किया है, उन्हें बख्शा तो बिल्कुल नहीं जाएगा. इस बीच ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा का बड़ा बयान सामने आया है.

गौरतलब है कि देश की सड़कों पर आतंकियों के खिलाफ गुस्सा है. पाकिस्तान को लेकर लोगों में भारी रोष है और लोग मांग कर रहे हैं कि कड़ा सबक सिखाया जाए. बिट्टा ने कहा कि सही समय आने पर कार्रवाई तो होगी लेकिन अभी जंग और हमला करने की मांग बचकाना है.

'हमारी फौज को हर चीज देखना है'

न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में मनजिंदर सिंह बिट्टा ने कहा, "कदम बहुत बड़े उठाए जा सकते हैं. हमारी भारत सरकार ने, सुरक्षा एजेंसियों ने और हमारी फौज ने हर चीज को देखना है कि किस वक्त और किस तरीके से कदम उठाने हैं. हम तो यही कह सकते हैं कि हमला कर दो, जंग कर दो, ये बचकाना बाते हैं."

26/11 की घटना का किया जिक्र

इसके आगे उन्होंने कहा, "हर व्यक्ति को 26/11 की घटना की तरह, दो दिनों के बाद, जिनका कोई लीडर नहीं था, आतंकवाद के खिलाफ गेटवे ऑफ इंडिया पर सड़कों पर आ गए थे. इसी तरीके से पूरे देश के लोगों को, सच्चे भारतीय को, कोई राजनीति नहीं, कोई राजनीतिक बैनर नहीं, कोई फोटो पॉलिटिक्स नहीं, कोई मीडिया पॉलिटिक्स नहीं, हंसते हुए नहीं, आंखों में आंसू, भावुक होकर उन शहीदों की जिनकी पत्नियों के सामने पति चला गया, बच्चे चले, बहनों का सुहाग उजड़ गया, बच्चे यतीम हो गए, हम सभी लोगों को एक होकर बस एक ही फैसला करना है."

'देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ'

मनजिंदर सिंह बिट्टा ने ये भी कहा, "पाकिस्तान और ISI ने पूरी कोशिश की है, आपको (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को डेमोरलाइज करने की, जब आप विदेश में थे, दुनिया में नाम था और उस वक्त ये पाकिस्तान ने हरकत की है. हमारे टूरिस्ट पर हमला किया है. हमें एक ही यकीन हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री को दिलाना है कि आप जो भी जैसा भी फैसला लोगे, हम एक हैं."

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget