एक्सप्लोरर

Delhi: सरकारी खजाने को 200 करोड़ चूना लगाने पर ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के पूर्व एडीजी समेत तीन ​गिरफ्तार

Delhi News: संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि कोविड-19 स्कैम की जांच के दौरान कथित कंपनी के मालिक कार्य के लिए सही 'ई-वे बिल (परिवहन बिल)' के बदले फर्जी कंपनियों के बिल जमा कराए थे.

Delhi ACB News: दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने कोविड महामारी के दौरान दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों में भ्रष्टाचार के सिलसिले में बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने गुरुवार (25 जुलाई) को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक पूर्व मुख्य अभियंता और दो निजी कंपनियों के मालिकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. 

संयुक्त पुलिस आयुक्त (एसीबी) मधुर वर्मा के अनुसार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर फर्जी बिलों के आधार पर निजी कंपनी को बिना काम या अधूरे काम के लिए भुगतान किया था. अधिकारियों की इस काम से सरकारी खजाने को लगभग 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. 

पीडब्ल्यूडी के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) और तत्कालीन मुख्य अभियंता (स्वास्थ्य क्षेत्र) अनिल कुमार आहूजा तथा एवी एंटरप्राइजेज और विवेक एसोसिएट्स के मालिक विनय कुमार और अक्षितिज बिरमानी की पहचान आरोपी के तौर पर हुई है. एसीबी अधिकारी के मुताबिक तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था. 

इससे पहले एसीबी ने एक शिकायत के आधार पर कोविड-19 महामारी के दौरान दिल्ली सरकार के अस्पतालों के लिए विभिन्न निजी कंपनी और ठेकेदारों को आवंटित किए गए कार्यों की जांच की थी. जांच के दौरान एसीबी ने पाया कि आहूजा ने कथित तौर पर 56 कार्यों को मंजूरी दी थी, जिन्हें बाद में 'आपातकालीन' और 'तत्काल कार्य' के बीच अंतर किए बिना 10 कंपनियों को आवंटित कर दिया गया था.

जरूरी बिल नहीं दिखा पाए कंपनी के मालिक

संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पूछे जाने पर कथित कंपनी मालिक कार्य के लिए खरीदी गई सामग्री के 'ई-वे बिल (परिवहन बिल)' उपलब्ध कराने में विफल रहे. कंपनी के मालिकों ने सामग्री खरीदने के वे बिल दिखाए जो काम समाप्त होने के चार से छह महीने बाद जारी किए गए थे.

जांच एजेंसी को दिए फर्जी ​कंपनी के बिल 

उन्होंने कहा कि कथित कंपनियों द्वारा दाखिल खरीद 'वाउचर' की जांच करने पर पता चला कि 'वाउचर' जारी करने वाली कुछ कंपनियां अस्तित्व में ही नहीं थीं. आहूजा और एवी एंटरप्राइजेज के मालिक विनय कुमार के बीच करीब 1.25 करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन का पता चला है.

Delhi: दिल्ली में 11वीं कक्षा के छात्र ने कपड़े का फंदा बना की खुदकुशी, अभिभावकों के लिए क्यों है बिग अलर्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में टिन्नू यादव की पत्नी बोलीं, 'अगर 50 करोड़ की संपत्ति होगी तो वो...'
राम मंदिर चढ़ावा मामले में टिन्नू यादव की पत्नी बोलीं, 'अगर 50 करोड़ की संपत्ति होगी तो वो...'
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
दिल्ली: वैकेशन में कम हुईं इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस के टिकट की कीमत, इतने हजार यात्रियों ने किया सफर
दिल्ली: वैकेशन में कम हुईं इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस के टिकट की कीमत, इतने हजार यात्रियों ने किया सफर
Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे

वीडियोज

Iran US War | Trump | Mojtaba Khamenei | Janhit: 19 जून की पीस डील सिर्फ एक छलावा है?
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: ऑपरेशन 'टाइगर' vs ऑपरेशन 'वुल्फ'! | Uddhav Thackeray
Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: सांसद गायब, बगावत की आहट! उद्धव ठाकरे का किला ढह रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
CM योगी का ऐलान- नीट परीक्षा के छात्रों को बस किराए में 50% छूट, मोहर्रम पर दिए सख्त निर्देश
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
देश की माली हालत पर संसद में क्या बोले गए ख्वाजा आसिफ, दुनियाभर में शर्मसार हुआ पाकिस्तान
ICC Women's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
ईरान से डील पर अमेरिका में ही फूट! तेहरान में जासूसी के बाद सीआईए के अलर्ट से हड़कंप
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
16 महीने बाद आमने-सामने PM मोदी और ट्रंप, महाबैठक पर टिकी दुनिया की नजरें, फोकस में रहेगा ये एजेंडा
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
Embed widget