एक्सप्लोरर

'भारत में सहिष्णुता की भावना प्रधान', ज़ाकिर हुसैन कॉलेज में बोले RSS सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल

Zakir Husain Delhi College: आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि आज दुनिया भर की संस्थाओं में भारत के लोग उच्च पदों पर हैं. हमारे देश का आर्थिक विकास बहुत तेज़ी से हो रहा है.

Zakir Husain College Delhi College Function: ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) में सोमवार (15 अप्रैल 2024) को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफ़ेसर मसरूर अहमद बेग ने मुख्य अतिथि समेत सभी मेहमानों का स्वागत किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत ने आज़ादी के बाद शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बदलाव किए हैं. शिक्षा का बहुत विस्तार हुआ है.''

RSS के सह सरकार्यवाहक डॉ. कृष्ण गोपाल ने आगे कहा, ''आज दुनिया भर की संस्थाओं में भारत के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं. आज भारत के बच्चे विश्वस्तरीय शिक्षा को ग्रहण कर रहे हैं. हमारे देश का आर्थिक विकास बहुत तेज़ी से हो रहा है. भारत के विकास में देश के शिक्षण संस्थानों की बड़ी भूमिका है.''

कृष्ण गोपाल ने भारत की विरासत का जिक्र किया

जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) की ओर से आयोजित 62वें वार्षिकोत्सव को 'विकसित भारत 2047' के रूप में मनाया जा रहा है. इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. कृष्ण गोपाल ने भारत की कुटुंब प्रधान परंपरा और विरासत की याद दिलाई और युवाओं को उसी के मुताबिक चलने की अपील की. उन्होंने सर्वे भवंतु सुखिनः की शिक्षा की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग भाषाओं और संस्कृतियों के लोग एक साथ रह रहे हैं क्योंकि भारत में सहिष्णुता की भावना प्रधान रही. हमें भारत की इसी भावना को आगे लेकर जाना है.

मुख्य अतिथि ने छात्रों को दिए अवॉर्ड

ज़ाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज(सांध्य) में बांग्ला, अंग्रेज़ी, हिन्दी और उर्दू भाषाओं में 6 पत्रिकाओं का प्रकाशन किया जाता है. इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ कृष्ण गोपाल ने उनका विमोचन किया. इस सालाना आयोजन में अकादमिक, खेलकूद, कला-संगीत-नाटक आदि अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि के साथ प्रिंसिपल ने भी पुरस्कृत किया. डॉ बबली परवीन के कुशल संचालन में यह आयोजन संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें:

'दो तरह के दस्तावेजों पर साइन कर सकता है कैदी लेकिन...', तिहाड़ जेल के डीजी ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget