एक्सप्लोरर

जामिया यूनिवर्सिटी में देर रात लड़कियों के हॉस्टल में घुसा अनजान शख्स, संदिग्ध हरकतों के बाद पकड़ा गया

Delhi News: अनजाने व्यक्ति ने जामिया मिलिया इस्लामिया के गर्ल्स हॉस्टल में प्रवेश किया. सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. छात्राओं ने सुरक्षा में चूक काआरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.

Jamia Millia Islamia News: जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में रविवार रात एक अज्ञात व्यक्ति के घुसने की घटना सामने आई, जिससे छात्रों के बीच सुरक्षा को लेकर भारी आक्रोश फैल गया. बताया जा रहा है कि संदिग्ध व्यक्ति नशे की हालत में था और उसने दीवार फांदकर हॉस्टल के अंदर प्रवेश किया. 

इस घटना के बाद छात्राओं ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस बड़ी सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी तय करने की मांग की.

कैसे हुआ सुरक्षा उल्लंघन?
छात्राओं के अनुसार, यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई जब उस व्यक्ति को हॉस्टल परिसर में घूमते हुए देखा गया. कुछ छात्राओं को उसकी हरकतें संदिग्ध लगीं और उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन को सूचित किया. इसके बाद सुरक्षा गार्ड्स को बुलाया गया और उस व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

छात्राओं का विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद छात्राओं ने हॉस्टल के बाहर धरना दिया और प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की. छात्राओं का कहना था कि रात 10 बजे के कर्फ्यू के बावजूद एक बाहरी व्यक्ति अंदर कैसे घुस आया? उन्होंने आरोप लगाया कि व्यक्ति परिसर में लगभग दो घंटे तक मौजूद रहा और प्रशासन ने समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाए.

छात्र संगठनों का विरोध
इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया. AISA के बयान में कहा गया, "जब वार्डन और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद थे, तब भी यह घटना क्यों नहीं रोकी गई? यह महिलाओं की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े करता है."

छात्र संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध कर रही छात्राओं को डराने के लिए हॉस्टल के गेट बंद कर दिए गए और उनके अभिभावकों को फोन करके उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई.

सूरक्षा चूक में जांच की मांग
दूसरी ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेने का दावा किया. एक अधिकारी ने कहा, "जैसे ही व्यक्ति ने हॉस्टल में घुसने की कोशिश की, सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया."

छात्राओं ने इस सुरक्षा चूक की पूरी जांच कराने और यह सुनिश्चित करने की मांग की है जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. उनका कहना है कि जब तक प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाता, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया
झारखंड प्रोटेस्ट के लिए CJP क्या-क्या कर रही है? अभिजीत दीपके ने बताया

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget