एक्सप्लोरर

Delhi Metro: आईआईटी दिल्ली के छात्र ने की मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर की समझदारी से बची जान 

Delhi metro Tilak Nagar station: मेट्रो अधिकारी के मुताबिक खुदकुशी की कोशिश में घायल छात्र तमिलनाडु का रहने वाला है. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से बी.टेक कर रहा है.

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर जान देने का सिलसिला जारी है. इसी क्रम में ताजा खबर यह है कि ​ब्लू लाइन मेट्रो के तिलक नगर स्टेशन पर आईआईटी दिल्ली के 22 वर्षीय एक छात्र ने रविवार को कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ऐन वक्त पर ड्राइवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने से उसकी जान बच गई. इस घटना में आईआईटी का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तत्काल बाद घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

मेट्रो एक अधिकारी के मुताबिक आईआईटी दिल्ली के 22 वर्षीय एक छात्र ने रविवार को कथित तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. यह घटना रविवार देर शाम 6 बजकर 40 मिनट की है. मेट्रो अधिकारी के मुताबिक आईआईटी-डी का छात्र मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ा था. स्टेशन पर जब द्वारका जाने वाली ट्रेन रुकने वाली थी तो वह उसके आगे कूद गया. यात्री के सिर पर चोट लगी और उसे जल्द ही नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि जिस समय छात्र मेट्रो के सामने कूदा उस समय मेट्रो की गति बहुत कम थी और ड्राइवर ने मौका गंवाए बगैर इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे उसकी जान बच गई. 

तमिलनाडु का रहने वाला है छात्र

मेट्रो अधिकारी के अनुसार खुदकुशी की कोशिश में घायल छात्र दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु का रहने वाला है. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से बी.टेक की डिग्री हासिल कर रहा है. बता दें कि दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के रहने वाले लोगों के लिए लाइफ लाइन है, लेकिन पिछले कुछ समय से मेट्रो आये दिन इस बात के लिए सुर्खियों में होती है कि कभी महिला ने तो कभी किसी पुरुष ने मेट्रो के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की. इस तरह के अधिकांश मामलों में लोग अपनी जान गवां बैठते हैं. इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए मेट्रो ने अधिकांश स्टेशनों पर ग्रीन डोर बनाए हैं, लेकिन मेट्रो से सामने कूदकर जाने देने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. 

Cyber Crime: डार्क वेब पर सीक्रेट जानकारी बेचने के आरोप में चार गिरफ्तार, जानें किस संस्थान का डाटा हुआ था लीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रह हैं'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रह हैं'
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के बीच सोनम वांगचुक ने लिखी चिट्ठी, सुप्रिया सुले ने भी RPF एक्शन का जताया विरोध
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget