एक्सप्लोरर

'पिछले 3-4 दिन से सीरयल की शूटिंग चल रही है', AAP पर कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ का तंज

Delhi Politics: दिल्ली के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में पिछले 3-4 दिन से सीरयल की शूटिंग चल रही है. एक बेईमान आदमी बाहर आया है.

Haroon Yusuf Attack On Arvind Kejriwal: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सीएम पद से इस्तीफे को लेकर सियासी हलचल बढ़ी हुई है. इस बीच कांग्रेस नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री हारुन यूसुफ ने AAP और अरविंद केजरीवाल को घेरा. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उनका नकाब अब उतर चुका है.

कांग्रेस नेता हारुन यूसुफ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ''ऐसा लग रहा है कि पिछले 3-4 दिन से सीरयल की शूटिंग चल रही है. एक बेईमान आदमी बाहर आया है. जब हमने समर्थन दिया था, तब तमाम बातें चल रही थी. उस समय वे दावा करते थे कि ये कर देंगे वो कर देंगे. आज 11 साल बाद भी केजरीवाल जन लोकपाल लेकर नहीं आए हैं. 

शीश महल बनाकर दिल्ली की जनता का मजाक- हारुन यूसुफ

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ''सभी आम आदमी पार्टी के नेता स्कूल का कैरेक्टर सर्टिफिकेट ईमानदारी का बांट रहे है. केजरीवाल का नकाब उतर चुका है. शीश महल बनाकर दिल्ली की जनता का मजाक बनाया गया है. पिछले 11 साल में दिल्ली में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उन सब पर अरविंद केजरीवाल पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं और इसी क्रम में वो 15 दिनों के अंदर मकान खाली करने और सुरक्षा वापस करने की बात कर रहे है.

अरविंद केजरीवाल का ढोंग लोग समझ गए- हारुन यूसुफ

कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि अरविंद केजरीवाल का ढोंग अब दिल्ली के लोगों को समझ आ गया है. उन्होंने कहा, ''आतिशी आज मुख्यमंत्री के लिए चुनी गई हैं लेकिन उनको भी बहुत सारे सवालों का जवाब देना होगा.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. अरविंद केजरीवाल ने अपनी जगह पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को अगला CM बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे AAP विधायकों ने सर्वसम्मति से मान लिया. अरविंद केजरीवाल मंगलवार (17 सितंबर) को उपराज्यपाल से मिलकर इस्तीफा देंगे. 

उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब लोग उन्हें ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे देंगे.

ये भी पढ़ें:

CM पद की शपथ के बाद आतिशी लेंगी ये बड़ा फैसला, महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget