एक्सप्लोरर

सीएम पद पर आतिशी ने कसा तंज तो BJP बोली, 'वो ये बताएं कि क्या अरविंद केजरीवाल उन्हें...'

दिल्ली में मुख्यमंत्री के चेहरे के ऐलान में हो रही देरी पर आतिशी ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को भी पता है कि उनके विधायकों में किसी के पास सरकार चलाने की योग्यता नहीं है.

Harish Khurana on Atishi: दिल्ली चुनाव के नतीजे आए दस दिन हो चुके हैं लेकिन अभी तक बीजेपी दिल्लीवालों को मुख्यमंत्री नहीं दे पाई है. मुख्यमंत्री को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. 

उन्होंने कहा कि बीजेपी की 'विपदा' सरकार में अंदरूनी कलह के कारण दस दिन बाद भी दिल्ली को मुख्यमंत्री नहीं मिल पाया है. इससे यह साफ हो गया है कि बीजेपी के पास कोई सीएम चेहरा नहीं है. प्रधानमंत्री को भी पता है कि उनके 48 विधायकों में से किसी के पास सरकार चलाने की योग्यता नहीं है. इन विधायकों का एकमात्र काम दिल्ली के पैसे की लूट और बंदरबांट करना है. इन विधायकों पर भरोसा नहीं होने के कारण ही प्रधानमंत्री दस दिन बाद भी किसी को दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बना पाए हैं. 

बीजेपी ने किया पलटवार

आतिशी के आरोपों पर बीजेपी नेता हरीश खुराना ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी बहुत जल्द बीजेपी अपना सीएम  घोषित करेंगी, आतिशी अपना और आप की चिंता करें. आतिशी दिल्ली में विपक्ष का नेता कौन होगा ये बताएं, क्या केजरीवाल आतिशी को नेता विपक्ष बनाएंगे. हमलोग दिल्ली में एक अच्छा कैबिनेट देंगे.''

आतिशी ने कहा कि आज दिल्लीवालों के सामने यह साबित हो गया है कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री का कोई भी चेहरा नहीं है. दिल्ली की सरकार चलाने के लिए बीजेपी के पास एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे चुनकर वह मुख्यमंत्री बना सकते हैं. आज यह बिल्कुल साफ हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी को अपने 48 विधायकों में से किसी पर भी भरोसा नहीं है. उनको पता है कि इन 48 विधायकों में से एक भी विधायक सरकार चलाने की योग्यता नहीं रखता है. मोदी जी को पता है कि इन 48 विधायकों का काम केवल लूट-खसोट करना, दिल्ली की जनता को लूटना और उनके पैसे की बंदरबांट करना है. इसलिए दस दिन बीतने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी जी इन 48 विधायकों में से एक विधायक पर भी भरोसा नहीं कर पाए हैं और उसे मुख्यमंत्री नहीं बना पाए हैं.

बीजेपी वाले सिर्फ दिल्लीवालों को लूटने का काम करेंगे- आतिशी

आतिशी ने कहा, ''मोदी जी को पता है कि बीजेपी ने 15 साल तक दिल्ली नगर निगम में सरकार चलाई और उनके एक-एक पार्षद ने केवल दिल्लीवालों को लूटने का काम किया. उन्होंने एमसीडी के खजाने को लूटने और उसे कंगाल करने का काम किया. इसलिए वह अपने 48 विधायकों में से एक पर भी भरोसा नहीं कर रहे हैं कि उनका एक भी विधायक सरकार चला सकता है. उन्हें पता है कि बीजेपी के विधायक सिर्फ दिल्लीवालों को लूटने का काम करेंगे और उनके खजाने को खाली करने का काम करेंगे.''

आतिशी ने कहा कि आज सभी दिल्लीवासियों के सामने यह साफ हो गया है कि बीजेपी के पास मुख्यमंत्री बनने योग्य एक भी विधायक नहीं है. बीजेपी के पास सीएम बनने लायक कोई नहीं है. इसलिए अगर इनके पास मुख्यमंत्री बनने लायक ही कोई नहीं है तो ये दिल्ली की सरकार कैसे चलाएंगे? बीजेपी के पास दिल्लीवालों के लिए कोई विजन नहीं है. उनके पास दिल्लीवालों के लिए काम करने का कोई प्लान नहीं है. अब चुनाव के बाद यह कड़वी सच्चाई दिल्लीवालों के सामने आ गई है.

दिल्ली में CM पद को लेकर AAP नेता गोपाल राय का बड़ा दावा, '5 साल में 3 मुख्यमंत्री...'

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget