एक्सप्लोरर

Christmas 2023: दिल्ली के गिरजाघरों में सुरक्षा का सख्त पहरा, अर्द्धसैनिक बल तैनात, इन बातों का रखें ख्याल 

Delhi Police Advisory: दिल्ली पुलिस ने राजधानी के प्रमुख गिरजाघरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की सहायता मांगी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है.

Delhi News: आज देश और दुनिया में क्रिसमस धूमधाम से मनाने का सिलसिला जारी है. दिल्ली स्थित गिरिजाघरों में लोगों का पहुंचना का क्रम सुबह से ही जारी है. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी नई एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ​राजधानी के कुछ मार्गों पर निकलने से बचने की सलाह दी है. ताकि प्रमुख गिरिजाघर वाले इलाकों में लोगों की भारी भीड़ की वजह से जाम का सामना ही न हो. इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस न केवल सुरक्षा बलों की तैनाती की है बल्कि रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है.

पुलिस की अपील, सभी करें रूट डायवर्जन का पालन

दिल्ली में क्रिसमस पर संभावित इलाकों में ट्रैफिक जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी के मुताबिक सोमवार को घर से बाहर निकलने से पहले प्लान तैयार करने की अपील की है, ताकि राजधानी के लोग जाम में न फंसें, साथ ही मूड न खराब हो. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक प्लान का पालन करने को कहा है. 


 
किसी को इस बात की इजाजत नहीं 

दिल्ली में क्रिसमस पर सभी गिरजाघरों में सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक पुलिस ने शहर के प्रमुख गिरजाघरों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की सहायता भी मांगी है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार दिल्ली में 250 से अधिक गिरजाघरों में पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. डीसीपी ईस्ट जॉय टिर्की के मुताबिक अतिरिक्त बलों के साथ 1,000 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. हम पहले से ही क्रिसमस और नए साल के लिए तैयार हैं. हमारी छह सीमाएं और वाहन चलने योग्य सड़कें हैं. यमुना क्षेत्र के आसपास की चार चौकियों सहित महत्वपूर्ण चौकियों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. सिपाही से लेकर पुलिस उपायुक्त तक सभी कड़ी निगरानी रखने के लिए सड़क पर होंगे. किसी को भी कानून-व्यवस्था की स्थिति का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. यदि कोई कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सख्त कार्रवाई के आदेश

दिल्ली पुलिस दोपहिया वाहनों पर तीन लोगों के सवार होने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करेगी. क्रिसमस को लेकर सभी डीसीपी की एक बैठक हुई जहां यह निर्णय लिया गया कि विभिन्न बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था के कई स्तर बनाए जाएंगे. संबंधित थानों के प्रभारियों से मुलाकात की और उनसे क्रिसमस और नए साल के मद्देनजर अपने अधिकार क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है. 

सादे लिबास में अफसर तैनात

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक चर्च, मॉल और विभिन्न बाजारों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जहां आमतौर पर क्रिसमस की शाम को भारी भीड़ देखी जाती है. भीड़भाड़ वाले कई बाजार क्षेत्रों में पहले से ही अतिरिक्त पुलिस बल और अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं. गिरजाघरों और गश्ती दस्तों में पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के अलावा, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन, मेटल डिटेक्टर डिवाइस और खोजी कुत्ते दस्ते को तैयार रखा जाएगा. सादे लिबास में अधिकारी भी निगरानी रखेंगे.

यहां पर भारी भीड़ जुटने की संभावना

अर्द्धसैनिक बल के अलावा पुलिस की दो अतिरिक्त कंपनियां शाम के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया के लिए तैयार रहेंगी. पुलिस ने बड़े गिरजाघरों के लिए विशेष व्यवस्था की है जहां बड़ी सभाओं की उम्मीद है. कनॉट प्लेस स्थित सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल और फ्री चर्च (सीएनआई), लोधी रोड में सेंटेनरी मेथोडिस्ट चर्च, पटपड़गंज में सेंट मैरी ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल, ग्रीन पार्क फ्री चर्च, परेड रोड पर सेंट पॉल चर्च, पुष्प विहार में सेंट टेरेसा समेत अन्य गिरजाघरों में बड़ी संख्या में भीड़ के जुटने की संभावना है.

Delhi के एलजी से VHP ने की 22 जनवरी को राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget