एक्सप्लोरर

बंगला साहिब गुरुद्वारा में 10 साल बाद सरोवर सेवा शुरू, 15 दिनों चलेगा सफाई अभियान

Delhi News: दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में 10 साल बाद सरोवर सेवा शुरू हुई. सफाई अभियान में भारी भीड़ उमड़ी. सिख समुदाय के सदस्य बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कार्य में भाग ले रहे हैं.

Gurdwara Bangla Sahib: राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला साहिब गुरुद्वारा में रविवार (16 मार्च) को करीब 10 साल बाद सरोवर सेवा की शुरुआत हुई. गुरुद्वारे में स्थित सरोवर साहिब की साफ-सफाई का काम आज से शुरू कर दिया गया है. पिछले 15 दिन से सरोवर के पानी को सुखाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिसके बाद आज से सफाई का अगला चरण शुरू हुआ.

सुबह से ही देखी गई भारी भीड़

इस खास मौके पर दिल्ली के सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में बंगला साहिब पहुंचे. बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, युवा और महिलाएं, सभी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते दिखाई दिए. गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही भारी भीड़ देखी गई. हर कोई इस पवित्र कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्साहित था.

हम संगत के बेहद शुक्रगुजार हैं- हरमीत सिंह कलका

दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कलका और जनरल सेक्रेटरी जगदीप सिंह कहलों ने इस अवसर पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा, "10 साल बाद आज यह पवित्र दिन आया है. हम संगत के बेहद शुक्रगुजार हैं कि वे इतनी बड़ी संख्या में इस सेवा में शामिल हुए."

दोनों नेताओं ने यह भी बताया कि साफ-सफाई का यह काम लगभग एक सप्ताह तक चलेगा. उन्हें उम्मीद है कि एक सप्ताह के भीतर सरोवर साहिब को फिर से शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद यह पहले की तरह श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा.

इस कार्य में सहयोग करें- गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी

सरोवर साहिब का यह सफाई अभियान न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सिख समुदाय की एकजुटता और सेवा भावना को भी दर्शाता है. गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सभी से अपील की है कि वे इस कार्य में सहयोग करें, ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके. आने वाले दिनों में भी संगत से इसी तरह के सहयोग की उम्मीद की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget