एक्सप्लोरर

Greater Noida Expressway: ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर जारी है अंडरपास का काम, जाम से बचने के लिए करें ये काम

Greater Noida Expressway News: यमुना एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-96 और 126 के बीच अंडरपास का काम जारी होने से वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर जाम से बच सकते हैं. 

Delhi NCR News: ग्रेटर नोएडा में अंडरपास के काम के लिए एक्सप्रेस-वे की मुख्य सड़क के 300 से 400 मीटर हिस्से को बंद कर दिया गया हैत्र इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सेक्टर-126 के सामने बुधवार से एक महीने तक वाहनों के आवागमन के रास्ते में बदलाव किया जा गया है. ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आते समय लोगों को इस हिस्से में सर्विस रोड से होकर जाना होगा. वाहन चालक दो अन्य रास्तों से भी आवागमन कर जाम से बच सकते हैं.

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में बदलाव के लिए साइन बोर्ड लगा दिए गए हैं. इसके अलावा, जर्सी बैरियर भी लगाए हैं. बीते बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास डायवर्जन शुरू हो गया है. प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक प्रवीण सलोनिया ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-96 और 126 के बीच अंडरपास बन रहा है. सेक्टर-126 के सामने मुख्य रास्ते पर खुदाई कर अंडरपास का काम कराया जाएगा.

जाम से बचने के लिए लगाए गए साइन बोर्ड

ग्रेनो से आते समय निर्माण स्थल से 100 मीटर पहले से बैरिकेडिंग लगानी शुरू की जाएगी, जिससे एक साथ ट्रैफिक आकर न फंसे. सर्विस रोड की तरफ भी बैरिकेड लगाए जाएंगे. बता दें कि जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए हैं. वाहनों को जाम से बचाने के लिए कंस्ट्रक्शन करने वाली कंपनी के कर्मचारी लगातार मौके पर मौजूद रहेंगे.

इन दो रास्तों से भी आ सकते हैं नोएडा

ग्रेनो से आते समय एक्सप्रेसवे से सेक्टर-132 सर्विस रोड होते हुए हाजीपुर अंडरपास होकर सेक्टर-44 गोलचक्कर आ सकेंगे. वाहन चालक यहां से महामाया फ्लाईओवर होकर आगे जा सकेंगे. ग्रेनो से आते समय एक्सप्रेसवे से सेक्टर- 128 सर्विस रोड होते हुए हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर-44 गोलचक्कर आने के बाद महामायां फ्लाईओवर होकर आगे जा सकते हैं. 

हेल्पलाइन नंबर पर करें डायल

ट्रैफिक जाम की स्थित में हेल्पलाइन नंबर और ट्विटर पर जानकारी साझा कर लोग इस बता की जानकारी दे सकते हैं. नोएडा पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में बदलाव के दौरान अगर कहीं जाम लगता है तो वाहन चालक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही इससे जुड़ी जानकारी के लिए नोएडा पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी ट्वीट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: MCD Schools: दिल्ली के MCD स्कूलों में भी होगा SMC का गठन, मेयर शैली ओबेरॉय बोलीं

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: सीमापुरी बिल्डिंग हादसा अपडेट, 4 की मौत, अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली: सीमापुरी बिल्डिंग हादसा अपडेट, 4 की मौत, अभी भी लोगों के फंसे होने की आशंका
दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, आज छाये रहेंगे हल्के बादल, तापमान में गिरावट
दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, आज छाये रहेंगे हल्के बादल, तापमान में गिरावट
दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
दिल्ली: 3 साल में सबसे प्रदूषित रहा अक्टूबर का पहला हफ्ता, औसत AQI 171 रहा
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सौरव दास बोले, 'सब बिहार वाले…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget