एक्सप्लोरर

MCD Schools: दिल्ली के MCD स्कूलों में भी होगा SMC का गठन, मेयर शैली ओबेरॉय बोलीं 

MCD News: एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बहुत जल्द गुणवत्ता आधारित शिक्षा और बेहतर भवनों व परिसरों में पढ़ने का मौका मिलेगा.

Delhi News: दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय ने कई एमसीडी स्कूलों का मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद बड़ा फैसला लिया है. अब एमसीडी स्कूलों में ढांचागत और मौलिक बदलावों पर जोर दिया जाएगा. यह फैसला शिक्षा मंत्री और मेयर ने एमसीडी स्कूलों की जर्जन ​भवनों और मूलभूत  व्यवस्थाओं के अभाव को को देखने के बाद लिया है. इस दिशा में फैसला लेते हुए दिल्ली के सरकारी स्कूलों के मॉडल को एमसीडी स्कूलों में लागू करने के मकसद से SMC यानी स्कूल मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया जाएगा. 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के तर्ज पर दिल्ली नगर निगम के स्कूलों को भी बेहतर बनाना इसका प्रमुख उद्देश्य है. स्कूल मैनेजमेंट कमेटी से बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जोड़ा जाएगा. एक अनुमान के मुताबिक सरकारी स्कूलों की तरह एमसीडी स्कूलों में भी SMC गठन से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे. एमसीडी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी बहुत जल्द गुणवत्ता आधारित शिक्षा और बेहतर भवनों व परिसरों में पढ़ने का मौका मिलेगा.

दरअसल, बीते दिनों दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर डॉक्टर शैली ओबेरॉय द्वारा दिल्ली के अलग-अलग एमसीडी स्कूलों में स्थली निरीक्षण किया गया जिस दौरान वहां पर बच्चों के पठन-पाठन संबंधित मूलभूत व्यवस्थाओं का अभाव देखने को मिला और मौके पर शिक्षा मंत्री ने एमसीडी स्कूल कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि दिल्ली की सरकारी स्कूल के तर्ज पर एमसीडी स्कूलों की व्यवस्थाओं को बदलने का प्रयास करें. शिक्षा मंत्री ने कहा कि एमसीडी स्कूलों के लिए पर्याप्त धनराशि आवंटित किए गए हैं. एमसीडी स्कूल में बच्चों की शिक्षा व अन्य सुविधाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए. जिसके बाद अब दिल्ली मेयर द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए एमसीडी स्कूलों में भी SMC यानी स्कूल मैनेजमेंट कमिटी गठित करने का फैसला लिया गया.

मेयर ने की पार्षदों से पीटीएम में शामिल होने की अपील

आज दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली के सरकारी स्कूल और एमसीडी स्कूलों में "मेगा पीटीएम" का आयोजन किया जा रहा है, जिसके बाद मेयर डॉक्टर शैली ओबरॉय की तरफ से क्षेत्रीय पार्षद से भी एमसीडी स्कूलों के मेगा पीटीएम में शामिल होने का निर्देश दिया गया है. मेगा पीटीएम आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है कि शिक्षक और अभिभावकों के बीच में बच्चों के विकास और मौजूदा रिपोर्ट को लेकर एक बेहतर संवाद बनाया जाए. आज आयोजित होने वाले दिल्ली के सरकारी स्कूल और एमसीडी स्कूल में मेगा पीटीएम में भारी संख्या में अभिभावकों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Vande Bharat Train: दिल्ली-खजुराहो के बीच चलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, जानें कब होगा ट्रायल और किन शहरों को मिलेगा इसका लाभ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
नई दिल्ली जाने के लिए अब नहीं होगी राजीव चौक जाने की जरूरत, नए कॉरिडोर का काम शुरू
Delhi Census: दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली में जनगणना ड्यूटी का दबाव! सरकारी शिक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए आरोप
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
दिल्ली: दिन में पढ़ाता था गणित, रात में करता था रेकी, गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ा टीचर गिरफ्तार
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा
भ्रष्टाचार केस में चित्रा रामकृष्णा को राहत नहीं, हाई कोर्ट बोला- ट्रायल का सामना करना होगा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget