एक्सप्लोरर

Delhi AQI में बारिश के बाद सुधार, गोपाल राय बोले- SC में प्रदूषण पर आज रखेंगे 2 प्रस्ताव, Odd-Even पर दिया ये जवाब

Delhi AQI Today: गोपाल राय के मुताबिक बारिश का असर ज्यादा दिनों तक रहने की स्थिति में आर्टिफिशियल रेन (Artificial rain) और ऑड ईवन (Odd-Even Scheme) को लागू करने की जरूरत ही न पड़े.

Delhi News: दिल्ली सरकार में पर्यावरण में गोपाल राय (Gopal Rai) ने शुक्रवार को प्रदूषण (Delhi air Pollution) की गंभीर समस्या को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीती रात से दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) में जारी बारिश के बाद बदले मौसम मे​ मिजाज को लेकर कहा कि पॉल्यूशन में सुधार हुआ है. बारिश (Delhi Rain) का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है. पिछले कुछ दिनों से एक्यूआई (Delhi AQI) गंभीर श्रेणी में चल रहा था. बारिश होने से एक्यूआई में सुधार हुआ है. उम्मीद है कि इसमें और सुधार होगा.

उन्होंने कहा कि सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि बीती रात जो बारिश हुई है उसका दिल्ली में असर कितने दिनों तक रहता है. अगर इसका असर कम होता है तो अगले चरण के लिए हमें आर्टिफिशियल रेन और ऑड ईवन लागू करने की जरूरत पड़ेगी. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को दिल्ली सरकार की ओर दो प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. इनमें एक आर्टिफिशियल रेन और दूसरा आड ईवन पर अध्ययन से संबंधित है.  

ऑड ईवन को लेकर सस्पेंस 

गोपाल राय के मुताबिक ऑड ईवन स्टडी रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदूषण की गंभीर समस्या के दौरान इसे दिल्ली में लागू करने पर कितना लाभ होता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ऑड ईवन लागू होने से ट्रैफिक कंजेशन कम होता है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे डीटीसी और मेट्रो में राइडरशिप बढ़ती है. प्रदूषण में कमी आती है. जहां तक ऑड ईवन स्कीम को दिल्ली में लागू करने की योजना की बात है यह अगले कुछ दिनों के दौरान प्रदूषण के स्तर पर निर्भर करेगा. अगर प्रदूषण में सुधार का सिलसिला जारी रहा तो ऑड ईवन को टाला भी जा सकता है.

बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण गंभीर श्रेणी में होने की वजह से दिल्ली सरकार ने 6 नवंबर को ऑड ईवन लागू करने का एलान किया था. साथ ही आर्टिफिशियल रेन कराने की भी तैयारी है, लेकिन देर रात बारिश होने की वजह से दोनों मामले को अगले चरण के लिए रोका जा सकता है. 

Delhi NCR Rain Update: दिल्ली, नोएडा सहित गुरुग्राम में बारिश से बदली आबोहवा, AQI में नहीं आया बदलाव, जानें कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget